नागौर

मंडल कार्यवाहों का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

नागौरSep 22, 2018 / 02:07 pm

Jyoti Patel

मंडल कार्यवाहों का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू

नागौर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत शनिवार सुबह पौने 11 बजे पांच दिवसीय प्रवास पर नागौर पहुंचे हैं। भागवत यहां पांच दिन तक रूक कर संघ की विभिन्न गतिविधियों व कार्यों की समीक्षा करेंगे। वार्षिक रूप से होने वाले ये प्रवास प्रत्येक क्षेत्र में वर्ष में एक बार होते हैं, जिनमें सर संघचालक भागवत समीक्षा करते हैं, जिसके तहत इस बार यह कार्यक्रम नागौर में रखा गया है। नागौर के शारदा बाल निकेतन पहुंचने के 15 मिनट बाद भागवत जोधपुर प्रांत के मंडल कार्यवाहों के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में शामिल हो गए, जो दो दिन चलेगा। जोधपुर प्रांत के प्रचार प्रमुख पंकज कुमार ने बताया कि सामान्य रूप से स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण व कार्य विस्तार की समीक्षा समय-समय पर होती है, जिसके तहत सम्बन्धित क्षेत्र में सर संघचालक मोहन भागवत का वार्षिक प्रवास होता है, उसी के तहत इस बार नागौर में यह प्रवास कार्यक्रम रखा है, जिसमें भागवत मंडल कार्यवाहों से बातचीत करेंगे।
इसमें स्वयंसेवकों की प्रशिक्षण व्यवस्था के साथ कार्य विस्तार, ग्रामीण क्षेत्र में समरसता के काम, कुटुम्ब प्रबोधन के कार्यों पर भी चर्चा होगी। 26 को जुटेंगे प्रदेश भर के कार्यकारिणी सदस्य इसके बाद 24 व 25 सितम्बर को वानप्रस्थी कार्यकर्ताओं की बैठकें होंगी, जिसमें प्रदेश भर के करीब एक हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। 26 सितम्बर को संघ के तीनों प्रांत जोधपुर, जयपुर व चित्तौड़ की प्रांत कार्यकारिणी एवं राजस्थान की कार्यकारिणी के साथ संघ प्रमुख भागवत चर्चा करेंगे, जिसमें प्रमुख रूप से संघ के नियमित कार्यों पर चर्चा होगी। इस प्रकार कुल पांच दिन का कार्यक्रम है। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि सभी कार्यक्रम समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, ग्राम विकास एवं संघ कार्यों का विस्तार व स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण पर आधारित हैं।
Read more : VIDEO: राजस्थान में ‘स्वाभिमान’ के लिए मानवेन्द्र की रैली, दिल्ली तक बढ़ गई बेचैनी, असंतुष्ट BJP-कांग्रेस नेता होंगें शामिल!

Read more : बेटे की चाहत में नौ बेटियां जन्मी, बेटा कोख में आया तो मौत भी आ गई
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.