scriptयहां से गुजरते हैं दो हाइवे, दुर्घटना होने पर तड़पते रहते घायल | Two highways pass through here, injured while suffering due to acciden | Patrika News

यहां से गुजरते हैं दो हाइवे, दुर्घटना होने पर तड़पते रहते घायल

locationनागौरPublished: Dec 03, 2021 07:09:19 pm

Submitted by:

Ravindra Mishra

कुचेरा (nagaur). शहर में एम्बुलेंस 108 की कमी खल रही है। इस साल की शुरुआत में एम्बुलेंस 108 में चलने वाली गाड़ी को 104 में बदलकर नई कम्पनी को स्थानांतरित कर दिया गया। उसके कुछ समय बाद एम्बुलेंस 104 भी शहर से नदारद हो गई।

Ambulance 108 in bad condition, people in Tension

Ambulance 108

– कुचेरा को नहीं मिल रही एम्बुलेंस 108
– पहले 108 को 104 में बदला, अब वह भी हुई नदारद

वर्ष 2011 में बड़ी दुर्घटना के बाद आमजन व जनप्रतिनिधियों की मांग पर तत्कालीन सरकार ने कुचेरा में एम्बूलेंस 108 स्वीकृत की थी। इस साल की शुरूआत तक शहर की एम्बुलेंस 108 क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं में घायलों व प्रसूताओं को मौके पर तत्काल उपचार उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें समय पर चिकित्सा पहुंचाने में लगातार सेवा दे रही थी। कोरोना काल में भी शहर की एम्बुलेंस 108 विभिन्न सेंटरों से जांच सेम्पल जिला मुख्यालय पहुंचाने, रैफर किए गए कोरोना मरीजों को उच्च सेंटर तक पहुंचाने सहित विभिन्न आवश्यक सेवाएं दे रही थी। लेकिन इस साल की शुरुआत में एम्बुलेंस 108 में चलने वाली गाड़ी को 104 में बदलकर नई कम्पनी को स्थानांतरित कर दिया गया। उसके कुछ समय बाद एम्बुलेंस 104 भी शहर से नदारद हो गई।
दुर्घटना में नहीं मिल पाती सहायता
क्षेत्र से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 89, स्टेट हाईवे 63, जयपुर -कुचेरा- बुटाटी रोड़, कुचेरा-जायल रोड़ सहित विभिन्न सडक़ों पर घटित होने वाली दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को एम्बुलेंस 108 के अभाव में समय पर सहायता नहीं मिल पाती है। जिससे उन्हें घायल हालत में तडफऩा पड़ता है। अधिकांश बार घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाने में पुलिस के वाहन का उपयोग करना पड़ता है। जिससे पुलिस को जांच व अन्य कार्यों में बाधा आती है। यही नहीं प्रसूताओं व अन्य गम्भीर बीमारीं के मरीजों को भी समय पर उपचार व वाहन उपलब्ध नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
नहीं मिली राहत
शहर सहित क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों ने बार -बार प्रशासन से कुचेरा की एम्बुलेंस 108 सेवा को वापस चालू करवाने व नई गाड़ी एम्बुलेंस करवाने की मांग रखी। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। स्थानीय पुलिस थाने में आयोजित जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह की जनसुनवाई में भी थानाधिकारी राजपाल सिंह राठौड़ व सीएलजी सदस्यों ने कुचेरा की एम्बुलेंस 108 सेवा चालू करवाने की मांग रखी थी। पुलिस अधीक्षक ने जिला कलक्टर के मार्फत सरकार तक सूचना पहुंचान का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक एम्बुलेंस 108 सेवा वापस शुरू नहीं करने से क्षेत्र में दुर्घटना के घायलों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो