नागौर

Video-मंत्रोच्चार के साथ गणपति का विसर्जन

अबीर, गुलाल एवं फूलों की सडक़ों पर बिछी चादर, गणाधीश भक्तों के जयकारों से आस्था के रंग में डूबा शहर, नाचते, गाते विसर्जन के लिए पहुंचे भक्त

नागौरSep 24, 2018 / 11:46 am

Sharad Shukla

Ganapati’s immersion with chanting

नागौर. शहर में रविवार को गणाधीश के भक्तों के जयकारे गूंजते रहे। गणपति प्रतिमा के विसर्जन के दौरान गूंजते भजनों के साथ नृत्य करते हुए गणपति भक्तों के जयघोषों से पूरा माहौल बदला सा रहा। विभिन्न मार्गों से गणपति की सवारी के दौरान पूरी सडक़ों पर अबीर, गुलाल एवं फूलों की चादर बिछी नजर आई। देर शाम तक हुए विसर्जन कार्यक्रम के दौरान तालाबों पर श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहे।
शहर के हनुमानबाग, तेलीवाड़ा, कुम्हारी दरवाजा, नया दरवाजा, हाथी चौक, बाड़ीकुआं, बंशीवाला, खत्रीपुरा, अमरसिंह कॉलोनी, संजय कॉलोनी, इंन्द्राकॉलोनी, व्यास कॉलोनी, करणी कॉलोनी, लोहियों का चौक आदि क्षेत्रों में गणपति की स्थापना के बाद दस दिन तक भजन एवं अर्चन के कार्यक्रम के बाद रविवार को गणाधीश को भक्तों ने विदाई दी। सुबह से ही गणपति के चल रहे अर्चन कार्यक्रम के बाद विसर्जन के लिए गणपति की मूर्ति वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वहां से हटाई गई। इसके बाद गणपति की सवारी के साथ भी श्रद्धालुओं की भीड़ भी चली। शहर मार्ग, कलक्ट्रेट मार्ग, सदर बाजार, पुराना जिला हॉस्पिटल के पीछे स्थित मार्ग, सुगनसिंह सर्किल आदि क्षेत्रों में क्षेत्रवार निकली गणपति की सवारियों से पूरी सडक़ें आस्थावानों से भरी रही। गणपति की सवारी को लेकर चल रहे भक्त गणपति के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान भक्त सडक़ों पर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। इससे सडक़ों पर कई जगहों पर लाल रंग की चादर बिछी रही। उड़ते गुलाल एवं फूलों के साथ पूरा माहौल गणपतिमय बना रहा। महिलाएं, युवतियां, बच्चे एवं बुजुर्ग गणपति की भक्ती के रंग में डूबे नजर आए। शोभायात्रा में कई जगहों पर भगवान बग्गियों तो कुछ जगहों पर वाहनों में विराजित किया गया था। इनके साथ ऊंट, घोड़े एवं बैंड की धुन पर बज रहे डीजे से पूरा वातावरण श्रद्धामय बना रहा। भजनों की धुन एवं भक्तो के जयघोषों के साथ सडक़ों पर श्रद्धा के रंग में खोए भक्तों के पैरों की धमक गूंजती रही। सवारियों के साथ चल रहे पुजारी भक्तों में प्रसाद वितरित भी कर रहे थे। शाम को करीब छह से सात बजे नया दरवाजा से बीकानेर रेलवे फाटक तक यातायात भी आंशिक रूप से प्रभावित रहा, लेकिन यह स्थिति भी केवल ज्यादा देर नहीं रही। भक्तों ने गणपति को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल विसर्जन किया।
तालाबों पर रही सुरक्षा
गिनाणी, तेलीनाडा सहित शहर के विभिन्न तालाबों पर गणपति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां पर विसर्जन के दौरान गुलाल उड़ाते श्रद्धालू गणपति के ं गगनभेदी जयघोषों से पूरा वातावरण गूजता रहा। चारों ओर केवल श्रद्धालू ही नजर आ रहे थे। इस दौरान अप्रिय स्थिति से बचने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों के मार्गों एवं तालाबों के पास सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहे।

Home / Nagaur / Video-मंत्रोच्चार के साथ गणपति का विसर्जन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.