scriptकुएं में गिरी महिला, कई घंटों बाद जिंदा निकाली | Woman lost in well, survived several hours later | Patrika News

कुएं में गिरी महिला, कई घंटों बाद जिंदा निकाली

locationनागौरPublished: Jul 15, 2019 07:44:50 pm

Submitted by:

Anuj Chhangani

अजमेर के अस्पताल में भर्ती

riyanbadi news

कुएं में गिरी महिला, कई घंटों बाद जिंदा निकाली

रियांबड़ी. समीप ग्राम सूरजगढ़ में सोमवार सुबह रामप्यारी पत्नी राजूराम जाखड़ के कुएं में गिरने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना के दोपहर बाद करीब डेढ बजे रामप्यारीको ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाल कर रियांबड़ी चिकित्सालय में उपचार के लिए पहुंचाया गया। रामप्यारी को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार रामप्यारी के ससुराल व पीहर पक्ष के लोगों को दोपहर में कुएं में होने का पता चला। इसकी सूचना ग्राम में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही सरपंच नवरतन चौधरी, थांवला थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़, भाजपा युवा नेता ब्रह्मदेव शर्मा सहित कई लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचें। घटना स्थल पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना में जाको राखे सांईया मार सके ना कोई वाली कहावत चरितार्थ हुई। करीब सौ फीट गहराई वाले कुएं में गिरने और 7से 8 घंटे कुंए के पानी में रहने के बावजूद रामप्यारी जिंदा बच गई। बताया जाता है कि इस कुएं में चार-छह फीट तक पानी होने के चलते कोई गंभीर चोटें नहीं आई। सरपंच नवरतन चौधरी ने बताया कि रामप्यारी को बाहर निकालने की कार्रवाई कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया। तहसीलदार पुखाराम मीणा की मौजूदगी में पुलिस को घायल महिला ने आपबीती सुनाते हुए कलमबद्ध बयान दिए। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। रामप्यारी के दो पुत्र हैं। कुएं में गिरने के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो