scriptचंग की थाप पर झूमी महिलाओं ने सांवरे संग खेला फाग | Patrika News
नागौर

चंग की थाप पर झूमी महिलाओं ने सांवरे संग खेला फाग

राजस्थान पत्रिका स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की शृंखला में रविवार को पुष्टिमार्गिय महिला मण्डल एवं राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में बाड़ीकुआं स्थित भाटी पोल में फागोत्सव का आयोजन किया गया।

नागौरMar 04, 2024 / 06:12 pm

चंद्रशेखर वर्मा

चंग की थाप पर झूमी महिलाओं ने सांवरे संग खेला फाग
1/8

फागोत्सव के दौरान होली के गीतों पर नृत्य करती महिलाएं तथा फाग के गीतों का गायन करती महिला।

चंग की थाप पर झूमी महिलाओं ने सांवरे संग खेला फाग
2/8

राजस्थान पत्रिका स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की शृंखला में हुआ आयोजन उड़ते गुलाल व फूलों की बौछार के बीच फाग गायन की दी प्रस्तुति

चंग की थाप पर झूमी महिलाओं ने सांवरे संग खेला फाग
3/8

नागौर. बाड़ीकुआं स्थित भाटी पोल में मनाए गए फागोत्सव के दौरान होली के फाग गीतों की प्रस्तुति देती महिलाएं।

चंग की थाप पर झूमी महिलाओं ने सांवरे संग खेला फाग
4/8
चंग की थाप पर झूमी महिलाओं ने सांवरे संग खेला फाग
5/8

फागोत्सव की शुरुआत दोपहर एक बजे हुई। भगवान गणेश की वंदना के बाद महिलाओं ने कृष्ण व राधा की भक्ति पर आधारित लोकगीतों की चंग व ढोलक की थाप के साथ प्रस्तुति दी। फाग गायन का कार्यक्रम शाम सात बजे तक चला। नृत्य, गीत एवं वादन के मिले-जुले स्वरों के बीच उड़तेे गुलाल और फूलों की बारिश से माहौल होली के रंग में रंगा नजर आया।

चंग की थाप पर झूमी महिलाओं ने सांवरे संग खेला फाग
6/8

बेहतर फाग गायन करने के लिए महिलाओं में कमलेश प्रथम व मनीषा दूसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में धीरज दाधीच विजेता रहे।

चंग की थाप पर झूमी महिलाओं ने सांवरे संग खेला फाग
7/8

संतोष भाटी ने गांजा पिले रे सदाशिव..., मनीषा दाधीच ने कानो फाग खेलण ने आयो रे..., खुशी वर्मा व रितु राकांवत ने महीना फागण को..., मंजू जोशी ने श्याम धणी रंग बरसावे..., गोकुल की काकंड़ में कानो धेनू चरावे रे..., ज्योति व्यास ने मैं सो रही सपना में, श्याम रंग डारियो...., ग्वाल बरसाणे वाली के संग हिल मिल खेलो फाग..., तेरी छवि अनमोल रसिया...., शशि ने होरी खेलो रसिया, खेलण पधारो नंद पधारो..., नंद गांव को लालो आयो..., छोटी देवी ने ओ तो रंग बरसाणे...., आ काहे की होली कानूड़ा, रंग बरसाती सहेलियां दौड़ी आवै..., विजय लक्ष्मी ने आवै खेलण न होली री रसियो कानो जी..., टीना ने खेलो नी खेलो मो संग होली खेलो नंदलाल..., कमलेश व्यास ने रंग मत डाले सांवरिया म्हारो गुजर मारे रे..., बजती बगड़ी गले बाधे रे कानो..., म्हारो बिगड़ गयौ सिंणगार रसिया होली में..., कैलाशी ने आज ब्रज में होली रे रसिया..., रंग मत डारे रे, कान्हो आयो बनै घेरो, अनुपमा ने आ जाए जो म्हारी मण्डली में सांवरा... जैसे फाग गीतों की प्रस्तुतियां दी

चंग की थाप पर झूमी महिलाओं ने सांवरे संग खेला फाग
8/8

बेहतर फाग गायन करने के लिए महिलाओं में कमलेश प्रथम व मनीषा दूसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में धीरज दाधीच विजेता रहे।

Hindi News / Photo Gallery / Nagaur / चंग की थाप पर झूमी महिलाओं ने सांवरे संग खेला फाग

अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.