scriptघर के आसपास की समस्या भी हल नहीं कर पा रहे माननीय | Can not solve the problem around the house, honorable | Patrika News

घर के आसपास की समस्या भी हल नहीं कर पा रहे माननीय

locationनागदाPublished: Oct 29, 2018 12:50:26 am

Submitted by:

Lalit Saxena

महिदपुर व बडनग़र विधायक के घर पहुंची पत्रिका टीम

patrika

MLA,encroachment,tehsil,dirt,mahidpur,

घर के बाहर ही कचरे का ढेर, ठेलों के अतिक्रमण से बेहाल
महिदपुर. विधायक बहादुरसिंह चौहान विधानसभा के सबसे बड़े गांव झारडा में रहते हैं। हाल ही में झारड़ा को भी तहसील बनाने का निर्णय लिया है। चौहान के घर के आसपास सब्जी मंडी, मुख्य बाजार व रिहायशी क्षेत्र है।
सफाई : घर से करीब 50 कदम दूर खाली जमीन पर गंदगी व कचरा फैला रहता है। यहां नियमिति सफाई नहीं होने से गदंगी फैली रहती है। क्षेत्र में कचरा निष्पादन की भी कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।
अतिक्रमण : यहां मुख्य बाजार ही अतिक्रमण का शिकार है। सब्जी मंडी नहीं बनने से ठेले-गुमटी के कारण लोगों का निकलना दुश्वार है। क्षेत्रवासियों ने सब्जी मंडी को अलग स्थापित करने की मांग की लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।
यातायात : क्षेत्र मेन बाजार, गणेश चौपाटी, इंदौख रोड व इंदौख चौपाटी पर यातायात की स्थिति खराब है। आए दिन जाम लगता है।
मवेशी : विधायक के घर से बाहर ही आवारा मवेशी देखने को मिल जाएंगे। आवारा मवेशियों के कारण लोगों को निकलना मुश्किल है। किसान तक रात-रात भर जागकर मवेशियोंं से खेतों की रक्षा करते हैं।
———–
मुख्य सड़क जर्जर, नालियां भरी हुईं तो बगीचे देख-रेख के अभाव में हो गए उजाड़
बडनग़र. विधायक मुकेश पण्डया का निवास व्यास कॉलोनी में है। उनके घर के आसपास हजारीबाग बस स्टैंड, नगर पालिका, आदिनाथ कॉलोनी, मंगलम् परिसर व नागेश्वरधाम सहित अन्य क्षेत्र है। इनके क्षेत्र की मुख्य समस्या ड्रेनेज, अस्थायी अतिक्रमण और बेहाल बगीचे हैं।
सड़क : विधायक पण्डया जिस व्यास कॉलोनी में रहते हैं वहां की सड़क की हालत ही खस्ताहाल है। कॉलोनी का मुख्य मार्ग ही जर्जर है। खराब सड़क के कारण बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे दुर्घटना का शिकार हो चुके है। । विधायक भी इसी मार्ग से गुजरते हैं लेकिन अब तक सड़क ठीक नहीं हो पाई है।
ड्रेनेज : व्यास कॉलोनी मेें नाली तो बनी है लेकिन पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से नालियां चोक रहती है। यहां से करीब 500 मीटर दूर कान्वेंट स्कूल की बाउंड्रीवाल से लगा नाला 12 माह भरा रहता है। सडांध मारते नाले और आसपास फैले कचरे के कारण मच्छर और बदबू से लोग परेशान है।
यातायात : यहां महावीर मार्ग, धानमंडी व हजारीबाग चौक में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। इन क्षेत्रों में हर आधे घंटे में जाम लगता है। आवारा मवेशी भी एक बड़ी समस्या है।
बगीचे : व्यास कॉलोनी में स्वच्छ पर्यावरण को लेकर बगीच बनाए गए हैं। देखरेख के अभाव में उजाड़ पड़े है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो