नागदा

प्रधानमंत्री फसल बीमा : करोड़ों के बीमा क्लेम की राशि वितरित

32717 किसानों को राशि रुपए लगभग 202 करोड़ के बीमा राशि क्लेम

नागदाSep 09, 2018 / 12:47 am

Lalit Saxena

agricultural produce market,insurance coverage,Prime crop insurance,

बडनग़र. प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम प्रमाण-पत्र का वितरण कार्यक्रम शनिवार को कृषि उपज मंडी परिसर में विधायक मुकेश पंड्या के मुख्य आतिथ्य एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष किशनसिंह भटोल की अध्यक्षता में संपन्न में हुआ।
विशेष अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कान्हासिंह राठौर, जिला अंत्योदय समिति अध्यक्ष हरिकिशन मेलवाणी, मंडी अध्यक्ष भेरूलाल मोगिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोहनसिह गुर्जर, भाजपा नगर अध्यक्ष अभय टोग्या, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार राबड़, इंगोरिया मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह राठौर आदि थे। समस्त अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तहसील के 32717 किसानों को राशि रुपए लगभग 202 करोड़ के बीमा राशि क्लेम के रूप में प्रदान की गई है जो कि जिले में सर्वाधिक है।
कार्यक्रम में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत वीवी पैट मशीनों के माध्यम से उपस्थित कृषकों को मशीन की कार्य विधि से अवगत करवाया तथा मतदान के लिए जागरुक किया। इस अवसर पर एसडीएम एकता जायसवाल, जनपद पंचायत सीइओ प्रियंका टैगोर, तहसीलदार अनिरूद्ध मिश्रा, नायब तहसीलदार मनोहरलाल वर्मा, प्रभारी नगर पालिका सीएमओ पल्लवी पाल, जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक बसंत दोराया सहित विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन अंकित त्रिवेदी व आभार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक संचालक रमेशचंद्र पंड्या ने प्रकट किया।
——–
महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस द्वारा नगर बंद का आह्वान
खाचरौद. पेट्रेाल, डीजल, गैस में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ जनता त्रस्त हो रही है। सरकार को जगाने के लिए अभा कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 10 सितंबर को कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल एवं प्रकोष्ठों द्वारा बंद का आह्वान किया है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद भरावा व मंडलम अध्यक्ष फिरोज मंसुरी ने बताया कि बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाने में भाजपा सरकार द्वारा जनता को जानबूझकर मंहगाई की आग में धकेला जा रहा है, जिसके कारण आम जनता में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नेताद्वय ने व्यापारी साथियों, शैक्षणिक संस्थाओं, ऑटो एसोसिएशन से अपील की है कि बंद के आह्वान पर अपने प्रतिष्ठान बंद रख समर्थन दे। बंद की अपील अभा कांग्रेस कमेटी सदस्य दिलीपसिंह गुर्जर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनोखीलाल सोलंकी, युकां विसं अध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह पंवार, जिपं सदस्य बापूलाल डाबी, पूर्व नपाध्यक्ष मोहनलाल ठन्ना, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव संजय नंदेड़ा आदि कांग्रेसजनों ने की है।

Home / Nagda / प्रधानमंत्री फसल बीमा : करोड़ों के बीमा क्लेम की राशि वितरित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.