नागदा

पधारे गुरुवर, लोगों ने बिछाए पलक-पावड़े किडनी दान करने पर किया अभिनंदन

प्रकाश की किरण नजर नहीं आती है तो ऐसे समय में नगर में संतो का आगमन,

नागदाDec 28, 2017 / 12:36 pm

Gopal Bajpai

jain sant, People,

नागदा. श्रमणसंघीय युवाचार्य के पद पर नियुक्ति के बाद नगर के प्रथम आगमन पर महेन्द्रऋषि मसा ने जवाहर मार्ग स्थित महावीर भवन में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब हमारा मन निराशा से भर जाता है चारो ओर अंधकार दिखाई देने लगता है। प्रकाश की किरण नजर नहीं आती है तो ऐसे समय में नगर में संतो का आगमन, दर्शन एवं वंदन से निराश मन में जीनवाणी के माध्यम से यही संत आशा का संचार करते है। कार्यक्रम के दौरान स्थानकवासी जैन समाज पूर्व अध्यक्ष रमेशचन्द्र तांतेड़ का किडनी दान करने की घोषणा पर सम्मान किया। तांतेड़ को अभिनंदन पत्र प्रदान किया। पत्र का वाचन सुशील कांठेड़ एवं सम्मान संध अध्यक्ष प्रकाशचंद्र सांवेरवाला, मनोहरलाल कांठेड, राजेन्द्र कांठेड, सन्तोष चपलोत तथा अरविन्द नाहर ने किया। धार्मिक प्रभावना का लाभ देवेन्द्र कांठेड द्वारा लिया गया। कार्यक्रम के दौरान मनोहरलाल कांठेड, मधुलिका नाहर, साधना जैन, चंद्रप्रकाश चौरडिय़ा, सुनील वागरेचा,सुरेन्द्र कांकरिया आदि ने विचार रखे।
संतो का नगर आगमन
कार्यक्रम के पूर्व सुबह 8 बजे युवाचार्य महेंद्रऋषि मसा ठाणा 4 का नगर में मंगल प्रवेश इंगोरिया ब्रिज से हुआ। प्रवेश पर संतो की आगवानी सम्पूर्ण जैन समाज सहित श्रीसंध अध्यक्ष प्रकाश सांवेरवाला, विश्व हिंदू परिषद के भैरूलाल टाक, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सतीश जैन ने किया। जानकारी स्थानकवासी जैन समाज के महेंद्र कांठेड व नितिन बुडावनवाला ने दी।

एक शाम हमारे बाबा के नाम कल
नागदा . खाटूू श्याम प्रेमी परिवार की अगुवाई में शुक्रवार शाम ७ बजे बिरलाग्राम स्थित बड़े गणेश मंदिर पर एक शाम हमारे बाबा के नाम कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान महामंडलेश्वर श्री श्री १००८ नारायण दास महात्यागी व इंदौर के कथा वाचक ब्रजमोहन महाराज के सानिध्य में छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.सुरेंद्र मीणा, मदनसिंह चौहान, जर्नादन शर्मा, अशोक शर्मा, मोहनलाल परमार, अवधेश पुरोहित, गिरधारी सोनी,सुभाष बाफना, स्वदेश क्षत्रिय आदि जुटे हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.