scriptप्रार्थना कर एक-दूसरे को कहा- विश यू मैरी क्रिसमस, छाईं रहीं पर्व की खुशियां | Praying to each other - Wish You Marie Christmas Happy Feast of the Fe | Patrika News

प्रार्थना कर एक-दूसरे को कहा- विश यू मैरी क्रिसमस, छाईं रहीं पर्व की खुशियां

locationनागदाPublished: Dec 26, 2017 09:09:37 am

Submitted by:

Gopal Bajpai

चर्च में समाजजनों ने की विशेष प्रार्थना

patrika

Church,Christmas,Christian society,Special prayer,Lord Jesus,all the best,Mary christmas,

नागदा. शहर में सोमवार को क्रिसमस पर्व की रौनक छाई रही। ईसाई समाजजनों ने सुबह क्राइस्ट चर्च पहुंचकर विशेष पूजा एवं प्रार्थना की। पादरी संध्या मैसी ने प्रभु यीशु के बलिदान का वाचन किया। साथ ही इनके संदेश को पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर पर्व की शुभकामनाएं दी।

ईस्ट की आराधना का दौर करीब २ घंटे तक जारी रहा
बस स्टैंड स्थित क्राइस्ट चर्च में सुबह ९ बजे शुरू हुई ईस्ट की आराधना का दौर करीब २ घंटे तक जारी रहा। आयोजन की शुरुआत केरोल गीत पार्टी से हुई। इसके बाद प्रभु यीशु के जन्म का वाचन पादरी मेडम ने करते हुए गाथा पर प्रकाश डाला। वहीं चर्च के बाहर बनाई गई प्रभु जन्म की झोपड़ी समाजजनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान चर्च परिसर के बाद मेले जैसा माहौल देखने को मिला। पादरी संध्या मैसी ने प्रभु यीशु के बलिदान का वाचन किया। साथ ही इनके संदेश को पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर पर्व की शुभकामनाएं दी।

शुभकामना देने के लिए यहां विधायक दिलीपसिंह शेखावत, नपाध्यक्ष अशोक मालवीय

इसी बीच शुभकामना देने के लिए यहां विधायक दिलीपसिंह शेखावत, नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेश व्यास, पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध स्वामी, राधे जायसवाल आदि आदि मौजूद थे।

चर्च में विशेष प्रार्थना के बाद दिनभर चला बधाइयों का दौर
चर्च में विशेष प्रार्थना के बाद इसाई धर्मावलंबियों में बधाई का दौर दिनभर जारी रहा। हर कोई मेरी क्रिसमस…हैप्पी क्रिसमस की बधाई देते नजर आया। इसके अलावा युवक-युवतियों में बधाई देने का सिलसिला अलग ही अंदाज में नजर आया इन्होंने एक-दूसरे को गले लगकर पर्व की खुशियां सेलिब्रेट की। इसी तारतय में समाजजनों ने घर-घर मिलन समारोह भी आयोजित किया। शुभकामना देने के लिए यहां विधायक दिलीपसिंह शेखावत, नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेश व्यास, पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध स्वामी, राधे जायसवाल आदि आदि मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो