scriptकाम छोड़कर प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर बैठ गए श्रमिक | Staff workers protest against industry management | Patrika News

काम छोड़कर प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर बैठ गए श्रमिक

locationनागदाPublished: Dec 16, 2017 07:35:53 am

Submitted by:

Gopal Bajpai

सुबह २ घंटे तक प्रबंधन की नीति के खिलाफ उद्योग गेट पर दिया धरना

patrika

सुबह २ घंटे तक प्रबंधन की नीति के खिलाफ उद्योग गेट पर दिया धरना

नागदा. बहुराष्ट्रीय कंपनी लैक्सेंस उद्योग में ठेका श्रमिकों के बाद अब स्टाफकर्मियों ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। स्टाफॅकर्मियों ने प्रबंधन की नीति के खिलाफ हड़ताल कर उद्योग गेट के बाहर प्रदर्शन किया। लगभग 2 घंटे बाद उद्योग प्रबंधन के आश्वासन व आंदोलनकारियों ने आंदोलन समाप्त किया। आंदोलन के दौरान स्टॉफकर्मियों ने उद्योग प्रबंधन व उद्योग में कार्यरत श्रम संगठन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि श्रम संगठन सिर्फ दिखावे के लिए है व उद्योग प्रबंधन के लिए कार्य कर रहा हैं। आंदोलन उद्योग में स्टॉफकर्मियो की छटनी के विरोध में हुआ। उद्योग में लगभग १५०० लोग कार्य करते है। इनमें स्टॉफ व स्थाई कर्मचारी २६२, १००० ठेका श्रमिक व अन्य कर्मचारी शामिल है। इनमें सुरक्षाकर्मी, गार्ड आदि है।

उद्योग प्रबंधन ने दिया आश्वासन

दो घंटे तक चले आंदोलन के बाद दोपहर 1 बजे उद्योग प्रबंधन व आंदोनकारियों के मध्य एक बैठक हुई जिसमें प्रबंधन ने यह आश्वासन दिया कि अब भविष्य में किसी भी कर्मचारियों को नहीं हटाया जाएगा। यह आश्वासन उद्योग के यूनिट हेड संजयसिंह ने दिया। जिसके बाद आंदोलनकारियों का गुस्सा शांत हुआ और व कार्य पर लौटे।

लंबे समय से कंपनी में छंटनी का दौर जारी है। प्रबंधन कर्मचारियों को सहमति से सेवानिवृत्ति लेने के तैयार कर रहा है और स्थाई कर्मचारियों की संख्या कम करता जा रहा है। साथ ही अधिकांश काम को ठेका प्रथा को सौंप रहे है। कर्मचारी यूनियनों को भी प्रंबधन की मंशा स्पष्ट समझ में आ रही है। इसी के चलते शुक्रवार को सभी एकजुट होकर प्रदर्शन के लिए उतर आए।

जिन स्टॉफकर्मियों को नौकरी से निकाला है वह अपनी ईच्छा से सेवानिवृत्त हुए है। लैक्सेंस एक परिवार है। हमारा किसी से भी कोई भेदभाव नहीं रहता है। हमें कर्मचारियों व उनके परिवार की चिंता है। इसलिए हमने जो कर्मचारी नौकरी छोड़कर गए है उन को पीएफ, गेज्युटी राशि के आलावा लगभग 3 वर्ष तक का वेतन अतिरिक्त दिया है। उन सब को सम्मानजनक राशि मिली है।
संजयसिंह, यूनिट हेड, लैक्सेंस उद्योग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो