scriptआकर्षक झांकियां देख थम गई लोगों की निगाहें | The depiction of Shiva Parvati wedding | Patrika News

आकर्षक झांकियां देख थम गई लोगों की निगाहें

locationनागदाPublished: Sep 21, 2018 11:37:14 am

Submitted by:

Lalit Saxena

शिव पार्वती विवाह के चित्रण ने लोगों का मोहा मन

patrika

nagda,shimmering lights,Nagda,Shiva parvati,Flower Dole Gyaras,Shimmering lights,

नागदा. झांकियों के कारवां में शिव पार्वती के विवाह का चित्रण देख लोगों की निगाहें ठहर गई। गुरुवार को शहर में फूल डोल ग्यारस का उल्लास छाया रहा। शहर के प्रमुख मार्गों से आकर्षक झांकियों का कारवां निकाला गया। झिलमिलाती रोशनी से नहाई झांकियां जिस भी मार्ग से गुजरी देखने वालों की निगाहें थम गई। बिना पलक झपकाएं उपस्थित झांकियों को निहारते रहे। दूसरी ओर झांकियों के मध्य में अगवानी करने वाले अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर उपस्थितों को स्तब्ध कर दिया।
पर्व का उल्लास अलसुबह तक पर्व का छाया। शहर में करीब एक दर्जन से अधिक झांकियों का कारवां निकाला गया। जिस पर विभिन्न स्वरुपों में भगवान का चलचित्रण कर पौराणिक कथा के दृश्यों को दर्शया गया। प्रतिवर्ष की तरह लगभग एक दर्जन मंदिरों की झांकी व आधा दर्जन अखाड़े के कलाकार झांकियों के कारवे में शामिल हुए। शहर में झांकियों निकलने का इतिहास लगभग एक शताबदी पुराना है। झांकिया रातभर शहर का भ्रमण किया। झांकियों के संचालक व अखाडों के उस्तादों का नगर पालिका व विहिप द्वारा सम्मान किया गया। झांकियों का कारवां रात 9 बजे से थाना चौराहा से प्रारंभ हुआ। जो रामसहाय मार्ग, बस स्टैंड, जवाहर मार्ग, कन्याशाला चौराहा, एमजी रोड होते हुए शुक्रवार सुबह 8 बजे दशहरा मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ।
झांकियों को निहाराने उमड़े लोग
बता दें कि शहर की प्रमुख झांकी लक्कड़दास मंदिर की रहती है। इसी प्रकार पोरवाल समाज के बद्रीविशाल मंदिर की झांकी 86 वर्षों से निकाली जा रही है। इस बार झांकी में शिव पार्वती का विवाह के दृश्य का चित्रण किया गया। झांकी प्रजापति समाज द्वारा गत 41 वर्ष से निकाली गई। दशहरा मैदान स्थित सत्यनाराण मंदिर की भी 47 वर्ष से निकाली जा रही है। झांकियों के कारवों में आधा दर्जन अखाड़े शामिल हुए जिसमें शीतलानंद व्यायाम शाला, पवनपुत्र, विकट हनुमान, विजय अखाड़ा प्रमुख है।
————
खाचरौद. गुरुवार को डोल ग्यारस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। रात्रि को 5 अखाड़ों के साथ विद्युत रोशनी से झिलमिल करती नगर के प्रमुख वैष्णव मंदिरों की 20 से अधिक आकर्षक झांकियां नगर की सड़कों पर निकली, जिसे निहारने, दर्शन करने एवं अखाड़ों के कलाकारों का करतब देखने के लिए संपूर्ण नगरवासियों ने रतजगा किया। हर कोई नागरिक रातभर सड़कों पर रहकर निकली कलात्मक झांकियों की कला को देर तक निहारता रहा। नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जनसैलाब उमड़ पड़ा।

ट्रेंडिंग वीडियो