नागदा

जिन पौधों को शहर की सुंदरता के लिए लगाया था, नगर पालिका ने खुद ही हटा दिए

देखरेख के अभाव में सूखे

नागदाNov 19, 2018 / 12:34 am

Lalit Saxena

beauty,municipality,nagda,cleanliness survey,the plants,

नागदा. शहरवासियों के रुपयों का किस प्रकार दुरूपयोग किया जाता है। इसका एक उदाहरण रविवार शाम को पुराने ओह्वर ब्रिज पर देखने को मिला। दरअसल बीते वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत पुराने ओह्वर ब्रिज पर नगर पालिका व एक ठेकेदार द्वारा ब्रिज पर पौधे लगाए जाने का अनुबंध किया गयाथा। लेकिन कुछ माह बाद ही पौधों ने दम तोड़ दिया। मृत हो चुके पौधों को रविवार को नगर पालिका कर्मचारियों ने हटा दिया। बताया जा रहा है, कि अनुबंध 3 लाख 52 हजार रुपए का था। जिसके अंतर्गत दीवारों पर रंग रोगन किए जाने का कार्य शामिल था।
क्या है पूरा मामला : शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में रैकिंग कराने व स्वच्छ बनाए की दृष्टि से नगर पालिका ने शहर के प्रमुख स्थानों पर पौधा रोपण किया था। पौधारोपण के अंतर्गत पुराने ओह्वर ब्रिज पर पानी की खाली बोतलों में पौधों को लगाया था। लेकिन उचित देखभाल नहीं होने के कारण पौधे अधिक समय तक टिक नहीं सके। पौधे लगाए जाने के बाद दो बार उन्हें बदला भी गया, लेकिन फिर भी पौधे टिक नहीं सके।
इंदौर की कंपनी को दिया था ठेका : पौधे लगाए जाने का कार्य इंदौर की निजी कंपनी को दिया गया था। जगह-जगह पर कचरा-पेटी, पेंटिग कर पौधे लगाए गए थे। पुराने ओह्वर ब्रिज पर भी पेंटिग कर पौधे लगाए गए थे। कार्य का ठेका 3 लाख 52 हजार में दिया गया था। कंपनी को खाली बोटले नपा ने उपलब्ध कराई थी। जबकि मिट्टी व पौधे कंपनी द्वारा लगाया गया था।
पुराने ओह्वर ब्रिज पर स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत पानी की खाली बोतलों में पौधों को लगाया गयाथा। इंदौर के एक ठेकेदार से अनुबंध किया गया था। लेकिन पौधे अधिक समय तक टिक नहीं सके। पौधों के मृत होने के कारण उन्हें हटा दिया गया।
भविष्य कुमार खोबग्रडे, सीएमओ, नपा नागदा
——-
सीएसआर के तहत ग्रेसिम आज प्रदान करेगा व्हील चेयर
नागदा ञ्च पत्रिका. ग्रेसिम उद्योग द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत सोमवार प्रशासन को 500 व्हील चेयर सुगम्य मतदान महाअभियान के तहत प्रदान की जाएगी। चेयर विधानसभा निर्वाचन के तहत दिव्यांगजनों को मतदान कराने में अहम भूमिका निभाएगी। आयोजन के संबंध में ग्रेसिम उद्योग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेन्द्रसिंह रघुवंशी के अनुसार ग्रेसिम उद्योग द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत एक बड़ी पहल की गई हैं। उद्योग द्वारा निर्वाचन आयोग की पहल को सार्थक करने तथा दिव्यांगजनों को मतदान स्थल तक आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हो इसी को दृष्टिगत रखते हुए 500 व्हील चेयर प्रदान की जा रही है। उक्त व्हील चेयर का उपयोग निर्वाचन आयोग द्वारा क्षेत्र के विभिन्न ऐसे स्थलों पर किया जाएगा। जहां पर दिव्यांगों की संख्या अधिक है तथा उन्हें मतदान स्थल तक लाने ले जाने में परेशानी आती है।

Home / Nagda / जिन पौधों को शहर की सुंदरता के लिए लगाया था, नगर पालिका ने खुद ही हटा दिए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.