नागदा

नाबालिग से दुष्कर्म, अकेला पाकर घुस गया घर में, आरोपी की तलाश

नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में खोरिया निवासी दयाराम पिता गंगाराम पूर्व सरपंच पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

नागदाJan 20, 2018 / 11:44 am

Lalit Saxena

Rape

महिदपुर. खेरियासुमरा निवासी 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में खोरिया निवासी दयाराम पिता गंगाराम पूर्व सरपंच पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीडि़ता के घर पर दूध लेने के लिए गया था, इस दौरान लड़की को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकरी परिजनों को मिलते ही उन्होंने महिदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी कुलवंत जोशी ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी दयाराम पिता गंगाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपी पर 307 तथा पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया है। शुक्रवार रात 7.30 बजे मेडिकल के बाद प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

स्टेशन पर ४ घंटे रहा मेगा ब्लॉक, नागदा-इंदौर बेडावन्या में रोकी
नागदा. लंबी दूरी की गाडिय़ां प्लेटफॉर्म नंबर एक से होकर गुजरी, रेलवे स्टेशन नागदा पर निर्माण कार्य के चलते शुक्रवार को ४ घंटे का ब्लॉक किया गया। ब्लॉक के दौरान इंदौर-नागदा पैसेंजर को खाचरौद के समीपस्थ स्टेशन बेडान्वया पर रोक दिया गया। दोपहर २ बजे दोबारा ट्रेन को इंदौर की ओर रवाना कर दिया गया। इंदौर से आने वाली पैसेंजर दोपहर ११.३० बजे नागदा पहुंचने पर नागदा स्टेशन से दोबारा इंदौर की ओर लौट जाती है, लेकिन ब्लॉक होने से ट्रेन को खाचरौद के दो स्टेशन आगे भेजा गया।

२३ नंवबर को लिया था मेगा ब्लॉक
इसके पूर्व २३ नवंबर को दिल्ली-मुबंई रेल मार्ग पर ११ घंटे का मेगा ब्लॉक लिया था। ब्लॉक का कारण स्टेशन पर रतलाम रेल मंडल द्वारा निर्माण कार्य के अंतर्गत ब्रिज को धराशायी करना है। बीते दिनों नागदा रेलवे स्टेशन पर सुबह ९.२५ से रात १० बजे तक मेगा ब्लॉक किया गया था।

स्टेशन मास्टर भूपसिंह के अनुसार ब्लॉक के पूर्व इंदौर जयपुर ट्रेन को नागदा से रवाना किया गया था, जिसके बाद से सभी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया। ब्लॉक के दौरान २३ नवंबर को करीब २० हजार रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा था।
&ब्रिज निर्माण के कारण शुक्रवार सुबह ११ से २.३० बजे के मेगा ब्लॉक किया गया। ब्लॉक के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर २ व ३ पर आने वाली गाडिय़ों को प्लेटफॉर्म नंबर एक से निकाला गया।
– भूपसिंह, स्टेशन मास्टर, नागदा

Home / Nagda / नाबालिग से दुष्कर्म, अकेला पाकर घुस गया घर में, आरोपी की तलाश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.