scriptअबूझमाड़ के ओरछा थाने में पदस्थ CAF के जवान ने खुद को मार ली गोली, मौत, कैंप में मचा हडक़ंप | CAF jawan posted Orchha police station killed himself Suicide, Death | Patrika News

अबूझमाड़ के ओरछा थाने में पदस्थ CAF के जवान ने खुद को मार ली गोली, मौत, कैंप में मचा हडक़ंप

locationनारायणपुरPublished: Mar 05, 2020 11:07:43 am

Submitted by:

Badal Dewangan

नारायणपुर के ओरछा थाने के कैंप में था पदस्थ

अबूझमाड़ के ओरछा थाने में पदस्थ CAF के जवान ने खुद को मार ली गोली, मौत, कैंप में मचा हडक़ंप

अबूझमाड़ के ओरछा थाने में पदस्थ CAF के जवान ने खुद को मार ली गोली, मौत, कैंप में मचा हडक़ंप

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां सुरक्षा बल के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, अभी खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना की पुष्टि एएसपी जयंत वैष्णव ने कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृत जवान सीएएफ में पदस्थ था। जवान का नाम अनिल यादव बताया जा रहा है। वह उत्तर प्रदेश का निवासी था। बीती रात उनसे अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
यह पूरी घटना ओरछा थाना क्षेत्र के सीएएफ कैम्प में घटित हुई है। कैम्प में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर हडक़ंप मच गया। साथी जवान मौके पर पहुंचे तो अनिल यादव जमीन पर लहुलुहान पड़ा था। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की पुष्टि नारायणपुर एएसपी जयंत वैष्णव ने की है। उन्होनें बताया कि, मौत की वजह मालूम नहीं हुई है जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो