scriptछत्तीसगढ़ : 10 लाख का इनामी नक्सली सांकेत ढेर, एके 47 बरामद | Naxalite signal worth 10 lakhs piled up, AK 47 recovered | Patrika News

छत्तीसगढ़ : 10 लाख का इनामी नक्सली सांकेत ढेर, एके 47 बरामद

locationनारायणपुरPublished: Nov 16, 2021 05:15:07 pm

Submitted by:

CG Desk

– डीआरजी को नक्सलियों को आमदई घाटी इलाके में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी।

Kanha National Park Naxalite Movement In Balaghat Naxalites In MP

Kanha National Park Naxalite Movement In Balaghat Naxalites In MP

नारायणपुर . जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के आमदई घाटी इलाके में सोमवार दोपहर 12 बजे डीआरजी के जवानों ने 10 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक डीआरजी को नक्सलियों को आमदई घाटी इलाके में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी।

सर्चिंग टीम बाहकेर के जंगल में ऑपरेशन के लिए निकली तभी पहले से घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी पोजिशन लेकर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। करीब 1 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली पहाड़ी की ओट लेकर घटना स्थल से भाग खड़े हुए।

इसके बाद डीआरजी के जवानों ने घटनास्थल से सर्चिंग के दौरान एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया। शव के पास एक एके 47 रायफल को बरामद कर लिया। मृत नक्सली की शिनाख्त कंपनी नंबर 6 पीपीसी प्लाटून 1 सेक्शन कमांडर सांकेत नुरेटी के रूप में को गई है। मृत नक्सली कमांडर सांकेत 30 से ज्यादा वारदातों में शामिल था। इस पर शासन ने 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो