scriptसडक़ निर्माण में लगी वाहनों व मजदूरों को सुरक्षा दे रहे जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग, 1 जवान घायल | Naxalites firing on jawan and laborer in road construction, 1 injured | Patrika News

सडक़ निर्माण में लगी वाहनों व मजदूरों को सुरक्षा दे रहे जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग, 1 जवान घायल

locationनारायणपुरPublished: Mar 04, 2020 01:52:25 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

सडक़ निर्माण में लगे वाहनों को आगजनी करना सर्चिंग टीम पर फायरिंग करना ये सब नक्सली आए दिन करते हैं।

सडक़ निर्माण में लगी वाहनों व मजदूरों को सुरक्षा दे रहे जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग, 1 जवान घायल

सडक़ निर्माण में लगी वाहनों व मजदूरों को सुरक्षा दे रहे जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग, 1 जवान घायल

नारायणपुर. नारायणपुर जिले से मुठभेड़ की खबर आ रही है। जिसमें एक जवान नक्सलियों की गोली लगने से घायल हो गया। है बताया जा रहा है कि, निर्माणाधीन सडक़ में लगे वाहनों एवं कारीगरों को सुरक्षा देने जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी इसी दौरान नक्सलियो ने उनपर हमला कर दिया। घटना की पुष्टि एडिश्रल एसपी जयंत वैश्रव ने कर दी है।

माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी
मिली जानकरी के मुताबिक, छोटेडोंगर थानाक्षेत्र के आमदई घाटी में निको जयसवाल कंपनी द्वारा सडक़ की साफ सफाई का कार्य किया जा रहा था। इस कार्य के लिए कैम्प आमदई के जवान संसाधन सहित मजदूरों को सुरक्षा प्रदान करने में लगे हुए थे। इसी दौरान माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानो ने हमला बोल दिया।

कुछ मजदूर भागते हुए गिर जाने के कारण घायल हुए
जवानों की कार्यवाही के बाद माओवादी भाग खड़े हुए। लेकिन इस घटना में 1 जवान घायल हो गया है। जिसके सीने में और हाथ मे गोली लगी है। घायल जवान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोटेडोंगर में लाकर उपचार किया जा रहा है । वही माओवादी फायरिंग से आमदई घाटी में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कुछ मजदूर भागते हुए गिर जाने के कारण घायल हुए है। जिनका उपचार चल रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो