scriptनक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में जनअदालत में ग्रामीण को पीट-पीटकर मार डाला | Naxalites killed villager in public court on suspicion of informer | Patrika News

नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में जनअदालत में ग्रामीण को पीट-पीटकर मार डाला

locationनारायणपुरPublished: Sep 20, 2020 08:50:02 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर (Narayanpur Naxal) जिले के अबूझमाड क्षेत्र में पहाड़ियों के बीच बसे आदेर गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते एक युवक लक्ष्मण कर्मा की हत्या कर दी।

naxalites news

दंतेवाड़ा पुलिस ने जारी की 405 इनामी नक्सलियों की लिस्ट, इन पर है सवा 4 करोड़ का इनाम

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर (Narayanpur Naxal) जिले के अबूझमाड क्षेत्र में पहाड़ियों के बीच बसे आदेर गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते एक युवक लक्ष्मण कर्मा की हत्या कर दी। पहले तो उन्होंने मृतक को अगवा किया। फिर ग्रामीणों की मौजूदगी में जनअदालत लगाकर उसकी लाठी- डंडे से बेदम पिटाई की, इसके बाद अधमरी हालत में उसका गला घोंट दिया।
इतने पर भी उनकी दहशतगर्दी कम नहीं हुई, नक्सलियों ने मृतक के परिजन व ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा कि घटना की जानकारी पुलिस व प्रशासन को नही होनी चाहिए। इस चेतावनी का असर यह हुआ कि ग्रामीणों ने पुलिस को वारदात की जानकारी नहीं लगने दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एक सप्ताह बीतने के बाद भी इस मामले की अब तक रिपोर्ट दर्ज नही हुई है।
लक्ष्मण खेती-किसानी करने के साथ ही आस-पास के इलाकों में ट्रैक्टर चलाने का काम भी किया करता था। इस सिलसिले में कभी-कभार गांव के बाहर आवाजाही करता था। यह बात नक्सलियों को रास नहीं आई। नक्सलियों को शक हो गया था कि लक्ष्मण गांव से बाहर जाकर पुलिस के लिए मुखबिरी करता है। इसी बात पर 12 सितम्बर की रात वे उसके घर पहुंचे व बलपूर्वक उसे अपने साथ ले गए।

घटना के बारे में जानकारी ली जा रही : एसपी
नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग ने कहा, सूत्रों के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। लेकिन अपुष्ट जानकारी होने के कारण थाना प्रभारी को इस मामले पूरी जानकारी लेने के लिए निर्देश दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो