scriptनपा स्थापना के 122 साल बाद बनी थी पहली महिला अध्यक्ष, अब चौथी बार महिला संभालेगी नगर सरकार | 122 years after the establishment of NAPA, the first woman president w | Patrika News
नर्मदापुरम

नपा स्थापना के 122 साल बाद बनी थी पहली महिला अध्यक्ष, अब चौथी बार महिला संभालेगी नगर सरकार

नगर पालिका में 1873 से चुने गए 30 अध्यक्ष, इनमें 27 बार पुरुषों को मिली कमान

नर्मदापुरमJun 28, 2022 / 12:55 pm

rajendra parihar

नपा स्थापना के 122 साल बाद बनी थी पहली महिला अध्यक्ष, अब चौथी बार महिला संभालेगी नगर सरकार

नपा स्थापना के 122 साल बाद बनी थी पहली महिला अध्यक्ष, अब चौथी बार महिला संभालेगी नगर सरकार

राजेन्द्र परिहार, नर्मदापुरम. नगरपालिका में अध्यक्षों के इतिहास में 149 साल बाद चौथी बार महिला के हाथ में नगर सरकार की जिम्मेदारी होगी। नपा में वर्ष 1873 से अभी तक 30 अध्यक्ष रह चुके हैं। इसमें 27 बार पुरुष अध्यक्ष रहे। वर्ष 1873 से 122 साल बाद 1995 में पहली बार सुशीला तिवारी अध्यक्ष बनी थीं। हालांकि सवा साल में इनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ गया। इसके बाद मीना वर्मा को अध्यक्ष चुना। वर्ष 2010 में माया नारोलिया नपा अध्यक्ष बनी। तीन महिला अध्यक्षों में से सिर्फ मीना वर्मा और माया नारोलिया ने अपना कार्यकाल पूरा किया था।
पहली बार मतदातों ने चुना था अध्यक्ष

वर्ष 1996 में कांग्रेस से मीना वर्मा को पार्षदों ने अध्यक्ष चुना। इसके बाद वर्ष 1999 में पहली बार नपाध्यक्ष को मतदाताओं ने वोट देकर चुना था। पहली बार मतदान के आधार पर भाजपा के अवध बिहारी गौर अध्यक्ष बने थे। गौर ने 5 जनवरी 2000 से 7 जनवरी 2005 तक कुर्सी संभाली।इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. नरेन्द्र पांडे और फिर भाजपा से माया नारोलिया और अखिलेश खंडेलवाल को यह जिम्मेदारी मिली।
कौन कब तक रहा अध्यक्ष
अध्यक्ष का नाम – दिनांक से – दिनांक तक
कर्नल केबी डेनीज – 5 मई 1873 – 16 जनवरी 1875
मेजर एमपी रिकेट्स – 23 अप्रेल 1875 – 7 फरवरी 1882
जेडब्ल्यू चिसोलस्कर – 8 फरवरी 1882 – डाटा उपलब्ध नहीं
मेजर डब्ल्यूएस ब्रोकर- डाटा उपलब्ध नहीं
पं. सुखदेव प्रसाद – 14 मई 1885 – 15 अप्रेल 1886
मुंशी बेनीप्रसाद साहेब वकील – 13 जुलाई 1886 – 24 मार्च 1891
रायबहादुर कालीदास चौधरी – 20 मई 1891 – 31 मार्च 1908
रायसाहब जगन्नाथ प्रसाद मिश्र – 25 अप्रेल 1908 – 4 मई 1913
लाला भगवती प्रसाद मिश्र – 30 जुलाई 1913 – 29 मई 1915
रायबहादुर जगन्नाथ मिश्र – 17 जुलाई 1921 – 25 मार्च 1922
डीएसबी पंडित – 5 अप्रेल 1922 – 7 फरवरी 1926
जुगल किशोर दीक्षित – 13 अप्रेल 1926 – 30 अप्रेल 1941
सीताचरण दीवान – 2 अप्रेल 1941 – 10 अक्टूबर 1944
जुगल किशोर दीक्षित – 31 अक्टूबर 1944 – 15 फरवरी 1945
पं. बीजी हर्णे – 15 दिसंबर 1946 – 1 फरवरी 1948
उपेन्द्र शंकरप्रसाद द्विवेदी – 17 फरवरी 1948 – 8 अक्टूबर 1948
नाथूराम भारद्वाज – 3 जनवरी 1949 – 25 जुलाई 1952
रामकिशोर दीक्षित – 13 सितंबर 1952 – 9 जनवरी 1958
बाबूलाल फौजदार – 14 अप्रेल 1958 – 27 अगस्त 1962
कैलाश चंद्र दुबे – 2 दिसंबर 1963 – 26 अगस्त 1967
जिनवरदास फौजदार – 27 जनवरी 1969 – 13 अप्रेल 1970
श्रीराम राठौर – 15 जुलाई 1970 – 28 अगस्त 1973
पं. गिरिजाशंकर शर्मा – 9 फरवरी 1979 – 15 मार्च 1981
कैलाश चंद्र दुबे – 16 मार्च 1981 – 30 जनवरी 1983
सुशीला तिवारी – 3 जनवरी 1995 – 20 मार्च 1996
मीना वर्मा – 8 अप्रेल 1996 – 18 जनवरी 2000
एबी गौर – 5 जनवरी 2000 – 7 जनवरी 2005
डॉ. एनके पांडे – 18 जनवरी 2005 – 17 जनवरी 2010
माया नारोलिया – 18 जनवरी 2010 – 12 जनवरी 2015
अखिलेश खंडेलवाल – 13 जनवरी 2015 से 12 दिसंबर 2019

Home / Narmadapuram / नपा स्थापना के 122 साल बाद बनी थी पहली महिला अध्यक्ष, अब चौथी बार महिला संभालेगी नगर सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो