नर्मदापुरमPublished: Nov 12, 2022 09:50:21 pm
Shailendra Sharma
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद व कार्यकर्ताओं ने मां नर्मदा को चुनरी चढ़ाई की पूजा अर्चना
नर्मदापुरम. भोपाल मध्य विधानसभा से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भोपाल से बुरहानपुर तक कांग्रेस की भारत जोड़ो संविधान बचाओ पद यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को पदयात्रा नर्मदापुरम पहुंची। यहां सेठानी घाट पर विधायक मसूद और कार्यकर्ताओं ने मां नर्मदा को चुनरी चढ़ाई और पूजन किया। इस मौके पर विधायक मसूद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकारें मौलिक अधिकारों का हनन कर एवं संविधान को तहस-नहस कर जनता में नफरत फैला रही है। आगामी 2023 में भाजपा को हटाकर पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने मां नर्मदा से प्रार्थना की है कि वह भाजपा को सदृबुदिृध दे, ताकि देश-प्रदेश में आपसी सदभाव, अमन-चैन कायम रहे।