scriptBring one kilo of polythene and take one kilo of sugar | एक किलो पॉलीथिन लाओ और एक किलो शक्कर ले जाओ | Patrika News

एक किलो पॉलीथिन लाओ और एक किलो शक्कर ले जाओ

locationनर्मदापुरमPublished: Jul 06, 2023 10:34:00 pm

Submitted by:

Jitendra Verma

नर्मदापुरम. हिलस्टेशन पचमढ़ी को पॉलीथिन मुक्त करने पर्यटकों को घुमाने वाले गाइडों ने अनूठी पहल शुरू की है। इसके लिए गाइडों ने पर्यावरण मित्र समूह बनाया है। समूह ने घोषणा की है शहर के लोग उन्हे एक किलो पॉलीथिन कचरा देकर जाएं बदले में वह एक किलो शक्कर देंगे। पहल में होने वाला खर्च मित्र समूह मिलकर कर उठाएगा। अभियान को लेकर पचमढ़ी में पर्चे बांटकर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। बता दें पचमढ़ी में प्रदेश के अलावा देशभर से पर्यटक पहुंचते हैं, पिकनिक और खास स्थानों पर घूमने के दौरान लोग काफी मात्रा में पॉलीथिन लेकर आते हैं।

एक किलो पॉलीथिन लाओ और एक किलो शक्कर ले जाओ
नर्मदापुरम. हिलस्टेशन पचमढ़ी को पॉलीथिन मुक्त करने पर्यटकों को घुमाने वाले गाइडों ने अनूठी पहल शुरू की है। इसके लिए गाइडों ने पर्यावरण मित्र समूह बनाया है। समूह ने घोषणा की है शहर के लोग उन्हे एक किलो पॉलीथिन कचरा देकर जाएं बदले में वह एक किलो शक्कर देंगे। पहल में होने वाला खर्च मित्र समूह मिलकर कर उठाएगा।
एक दिन में 113 किलो पॉलीथिन और प्लास्टिक एकत्र :
पर्यावरण मित्र घनश्याम मालवीया बताते हैं हमारा प्रयास रंग भी लाया। एक दिन में ही हमारे पास 113 किलो पॉलीथिन और प्लास्टिक का कचरा पहुंच गया। इसके बदले 93 किलो शक्कर बांटी। शक्कर कम होने पर 40 पैकेट शीतल पेय और नूडल्स बांटे। लोगों से लिए गए कचरे को पॉलीथिन नष्ट प्लांट भेजा गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.