भोपाल तिराहे की जांच चौकी बंद , कर्मचारी को हटाया
नर्मदापुरमPublished: May 18, 2023 09:27:16 pm
नर्मदापुरम. भोपाल तिराहे पर जांच के लिए बनाई गई खनिज चौकी को बंद करा दिया गया है। चौकी पर पदस्थ बाबू को दूसरे चैकपोस्ट पर तैनात करने के अपर कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं। पत्रिका ने 17 मई के अंक में कैसे रूकेगा अवैध उत्खनन, चैक पोस्ट की जांच के लिए बाबू ने वेतन पर रखा निजी कर्मचारी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद खनिज विभाग और निगम में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक भोपाल तिराहे पर खनिज निगम ने जांच चौकी स्थापित की थी। इसपर निगम के कर्मचारी सत्येन्द्र सिंह को तैनात किया गया था। उन्होंने चौकी पर एक निजी कर्मचारी को प्रतिमाह के वेतन पर रख लिया था। वह निजी कर्मचारी से हाईवे से खनिज लेकर गुजरने वाले वाहनों की जांच करवा रहे थे। पत्रिका ने स्टिंग कर निगम के कर्मचारी की करतूत को उजागर कर दिया था। इसके बाद चौकी पर पदस्थ निगम के कर्मचारी सिंह को वहां से हटाकर खोजनपुर नर्मदा ब्रिज के पास बनाई गई जांच चौकी पर पदस्थ कर दिया गया है। यहां वे सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान मार्ग पर अवैध उत्खनन को रोकने के लिए कार्रवाई करेंगे।