scriptटूर पर निकलने से पहले यहां करें क्लिक, पर्यटन स्थल से लेकर गाइड तक मिलेगी पूरी जानकारी | Click before going on tour, you will get complete information | Patrika News

टूर पर निकलने से पहले यहां करें क्लिक, पर्यटन स्थल से लेकर गाइड तक मिलेगी पूरी जानकारी

locationनर्मदापुरमPublished: Sep 28, 2022 08:47:48 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

टूरिज्म स्पॉट्स, पर्यटन संबंधी इवेंट्स एवं होटल्स की जानकारी एक प्लेटफॉर्म पर अब एक क्लिक पर मिलेगी।

turijm_1.jpg

नर्मदापुरम. जिले के टूरिज्म स्पॉट्स, पर्यटन संबंधी इवेंट्स एवं होटल्स की जानकारी एक प्लेटफॉर्म पर अब एक क्लिक पर मिलेगी। जिले की प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विशेषताओं की समृद्ध विरासत को एक जिला एक उत्पाद के तहत नई पहचान मिली है।


जिले में पर्यटन को नई ऊंचाईयां देने जिला प्रशासन ने विश्व पर्यटन दिवस पर मंगलवार को सतपुड़ा टूरिज्म ऐप लॉन्च किया हैं। इस ऐप के जरिए अब सैलानियों को एक क्लिक पर जिले के सभी टूरिज्म स्पॉट्स, पर्यटन संबंधी इवेंट्स, होटल्स आदि की जानकारी मिलेगी। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में ऐप को लॉन्च किया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐप लॉन्च किया है। ऐप के जरिए पर्यटक अब एक क्लिक के जरिए टूरिज्म स्पॉट्स, पर्यटन संबंधी इवेंट्स एवं होटल्स की जानकारी ले सकेंगे।


पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा का रखा ध्यान
ऐप से जिले के प्रमुख टूरिज्म डेस्टिनेशन एवं उनके आकर्षण केंद्रों को एक प्लेटफार्म पर लाया गया है। जिससे अब पचमढ़ी आने वाले सैलानी मढ़ई, तवा, चुरना सहित अन्य प्रमुख डेस्टिनेशन पर समय बिता सकेंगे। ऐप में पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए रेलवे, एटीएम, बैंक, पुलिस स्टेशन जैसे आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं और उनके कॉन्टेक्ट पर्सन की जानकारी भी समाहित की है।


ऐसे करें ऐप डाउनलोड

-सतपुड़ा टूरिज्म ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर सर्च कर डाउनलोड किया जा सकता हैं।

ऐप से मिलेंगी यह सुविधाएं…
-पर्यटक जिले के सभी पर्यटन स्थलों के साथ ही वहां के प्रमुख आकर्षण केंद्रो की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
-पर्यटक इन स्थलों पर नेविगेशन सुविधा के साथ पहुंचने के साथ ही अपने पंसदीदा होटल भी बुक कर सकेंगे।
-ऐप में पुश नोटिफिकेशन सर्विस की भी व्यवस्था की गई है, जिससे पर्यटन के 52 सप्ताह और 52 इवेंट्स की भी जानकारी मिल सकेगी।
-ऐप में टूरिस्ट गाइड, टूरिस्ट सर्किट एवं टूरिस्ट सोशल मीडिया शेयरिंग की सुविधा भी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो