script

नायाब तरीकाः कंपनियों ने महंगाई पर ऐसे लगाई लगाम, दाम वही रखे, वजन घटा दिया

locationनर्मदापुरमPublished: Jun 29, 2022 02:59:15 pm

Submitted by:

Manish Gite

डीजल-पेट्रोल सस्ता हुआ पर महंगाई नहीं हुई कम, सामान वही, दाम भी वही पर घटा दिया वजन…।

narmadapuram1.png

नर्मदापुरम। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत बढ़ने में पेट्रोल-डीजल के दाम का बड़ा योगदान होता है। ईंधन के दाम ईंधन के दाम बढ़ते ही महंगाई बढ़ती है और कम हो पर कंपनियां वस्तुओं के दाम घटा देती हैं। सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी। इससे ईंधन के दाम तो कम हुए, पर उपभोक्ता वस्तुओं के दाम पहले जैसे ही हैं। एलपीजी सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ने से रसोई का बजट भी गड़बड़ हो गया। लेकिन, इन दिनों बाजार कुछ बदला-बदला सा है। कई कंपनियों ने महंगाई को कंट्रोल करने का नया तरीका निकाल लिया है। इन्होंने किसी भी प्रोडक्ट की कीमत नहीं बढ़ाई, सिर्फ वजन कम कर दिया है।

 

कंपनियों ने घटाया वजन

कई कंपनियों ने महंगाई कम करने का दूसरा रास्ता निकाला। उन्होंने सामान के दाम नहीं घटाए, वजन कम कर दिया। कुछ बिस्किट व साबून बनाने वाली कंपनियों ने खासकर ऐसा किया है। ये कंपनियां एमआरपी पर माल बेच रही हैं।

बताते हैं, इन वस्तुओं में लगने वाला रॉ-मटेरियल सस्ता हुआ है। किराना बाजार के खुदरा कारोबारी विनय जैन एवं संजय कुमार जैन बताते हैं कि वस्तुओं में उठाव कमजोर है। कुछ कंपनियों ने वस्तुओं के दाम नहीं घटाए, लेकिन वजन कम कर दिया है।

 

मानसून पर निर्भर दलहनी फसल बाजार

दालों के थोक कारोबारी ईश्वर संगतानी का कहना है,दाल बाजार में मामूली तेजी-मंदी है, बारिश की लंबी खेंच होती है तो दाल महंगी होगी।

 

महंगाई से निपटने का कंपनियों का नायाब तरीका

जार मांग और आपूर्ति के पैटर्न पर चलता है। जिसकी मांग ज्यादा होती है, उसके भाव बढ़ते हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी का सवाल है तो इसमें कई फैक्टर काम करते हैं। जैसे बढ़ा हुआ मालभाड़ा कम नहीं हुआ। अभी खाद्य तेल सस्ते हुए हैं, मसालों में तेजी है। कुछ वस्तुओं के दाम घटे हैं तो कुछ के बढ़े दाम नीचे नहीं आए है। आम उपभोक्ता को महंगाई से ज्यादा राहत नहीं मिल रही। कुछ कंपनियों ने रेट नहीं बढ़ाए तो एमआरपी पर माल बेचना शुरू कर दिया और वजन में कटौती कर दी।

-आदित्य जैन, एक्सपर्ट भोपाल

 

इन वस्तुओं में आई तेजी

 

वस्तु मार्च 2022जून 2022
सरसों तेल175190/200 रु./ली.
सींगदाना तेल175190/192 रु./ली.
सनफ्लावर160180/182 रु./ली.
नहाने का साबुन85130 रु. (5 नग)
डिटर्जेंट पावडर4865 रु./किलो
पेस्ट58 रु.63 रु./नग
नारियल तेल180215 रु. (500ग्राम)
नारियल तेल90104 रु. (250 ग्राम)
सुपारी500530/580 रु./किलो
लौंग755750 रु. किलो
उड़द दाल90100 रु./किलो
मसूर दाल90100 रु./किलो
   

 

इन वस्तुओं में आई नरमी

 

सोयाबीन तेल160148 रु./ली.
नमकीन200160 रु./किलो
बेसन8070 रु./किलो
चायपत्ती7550 रु. (250 ग्राम)
इलायची1300/18001000/1500 रुपए
मूंग दाल10090 रु./ किलो
चना दाल7060 रु./किलो
बेसन8070 रु./किलो
आटा140125 रु. (5 किलो)
   

ट्रेंडिंग वीडियो