जिला कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ किसान जलाएंगे पुतला
नर्मदापुरमPublished: Sep 20, 2023 11:42:51 am
कांग्रेस-भाजपा ने कक्काजी को घेरा, संयुक्त मोर्चा माफी मांगे वरना करेंगे आंदोलन-ढाई लाख किसानों को बेचने के आरोप का दिया जबाव, देशद्रोह के मुकदमे पर कहा-देशहित में किसान-मजदूरों की सच्ची सेवा कर रहे कक्काजी


जिला कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ किसान जलाएंगे पुतला
नर्मदापुरम. कांग्रेस जिलाध्यक्ष के ढाई लाख किसानों को बेचने के आरोप एवं भाजपा किसान मोर्चा के कलेक्टर को ज्ञापन देकर संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक शिवकुमार शर्मा कक्काजी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाए जाने की मांग के बाद संयुक्त मोर्चा भी मैदान में उतर आया है। बुधवार को आज किसान जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल का दोपहर 1 बजे माखननगर में पुतला जलाएंगे। मोर्चा ने एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की। इसमें पदाधिकारियों का कहना कि अगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष व भाजपा किसान मोर्चा ने माफी नहीं मांगी तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन प्रदर्शन किया जाएगा। माखनगर में बुधवार को दोपहर 1 बजे कांग्रेस व उसके जिलाध्यक्ष के पुतला दहन का ऐलान भी किया गया है। एक सवाल के जबाव में इन पदाधिकारियों का कहना था कि किसानों की आत्महत्या कम होने के बाद बढ़ी है। प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाएं ही करती है। इसका लाभ किसानों को नहीं मिलता है। कांग्रेस भी अगर किसानों की उपेक्षा करेगी तो उसका भी डटकर विरोध किया जाएगा। प्रेस वार्ता को संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रविदत्त सिंह, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमनाथ तिवारी, प्रदेश मंत्री रामकांत मीना, भारतीय किसान यूनियन के भोपाल संभाग अध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र राजपूत, रायसेन जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह तोमर, विनोद चौरसिया, जिलाध्यक्ष शिवराज राजौरिया ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।