scriptचुनाव चिन्ह लेकर घरों में दस्तक दे रहे रण बांकुरे, घर में ही मिल रही चुनौतियां | Knocking with election symbol, challenges at home | Patrika News

चुनाव चिन्ह लेकर घरों में दस्तक दे रहे रण बांकुरे, घर में ही मिल रही चुनौतियां

locationनर्मदापुरमPublished: Jun 23, 2022 12:39:14 pm

Submitted by:

devendra awadhiya

narmdapuram निकाय के रण की साफ हुई तस्वीर,नर्मदापुरम शहर में 257 में से 178 प्रत्याशी मैदान में, 71 ने मैदान छोड़ा, 8 के फॉर्म ही निरस्त

चुनाव चिन्ह लेकर घरों में दस्तक दे रहे रण बांकुरे, घर में ही मिल रही चुनौतियां

चुनाव चिन्ह लेकर घरों में दस्तक दे रहे रण बांकुरे, घर में ही मिल रही चुनौतियां

नर्मदापुरम. जिले में नगरीय निकाय चुनाव की मैदानी जंग दोपहर तीन बजे नाम वापसी के बाद से शुरू हो गई। चुनावी रण की तस्वीर साफ हो गई है। चुनाव चिन्ह लेकर रण बांकुरे घरों में दस्तक दे रहे। इन्हें अपने घर में ही चुनौतियां मिल रही है। मतदाता के घर-मंदिर में माथा टेक रहे। वार्ड को चकाचक कर देने का आश्वासन दिला रहे। बता दें कि नर्मदापुरम शहर के तैंतीस वार्डों से भाजपा-कांग्रेस समर्थित सहित निर्दलीयों ने कुल 257 फॉर्म जमा किए थे। इनमें से 8 फॉर्म निरस्त हो गए और बुधवार को ताल ठोंक रहे 71 लोगों ने नाम वापस लेकर मैदान छोड़ दिया। अब मैदान में 178 उम्मीदवार रह गए हैं। जो अपनी पार्षद प्रत्याशी के रूप में आजमाएंगे। इनमें से ही चुने हुए पार्षदों में से पार्टियां अपना भावी अध्यक्ष का नाम तय करेगी। दोनों ही दलों भाजपा-कांग्रेस में आधा दर्जन अध्यक्ष के दावेदार पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। नर्मदापुरम शहर की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें निर्दलीयों की फौज ज्यादा है। इनमें दोनों दलों के असंतुष्ट और टिकट नहीं मिलने-कटने से नाराज होकर पार्टी छोडऩे वाले कार्यकर्ता भी निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतर चुके हैं। दोपहर बाद से प्रत्याशी घरों-घर वोटरों के हाथ जोडऩे, पैर पडऩे नेता पहुंचने शुरू हो गए थे। कलेक्टे्रट परिसर एवं पार्टी कार्यालयों में भी दिनभर गहमागहमी बनी रही।

नर्मदापुरम: चुनावी रण में कौन कहां से
वार्ड – प्राप्त फॉर्म- निरस्त – नाम वापस- उम्मीदवार
1 : 5 : 1 : 0 : 4
2 : 6 : 4 : 0 : 2
3 : 3 : 0 : 0 : 3
4 : 8 : 0 : 3 : 5
5 : 10 :0 :5 : 5
6 : 8 : 0 : 5 : 3
7 : 7 : 0 : 2 : 5
8 : 5 : 0 : 3 : 2
9 : 8 : 0 : 3 : 5
10 : 8 : 0 : 2 : 6
11 : 11 : 0 : 5 : 6
12 : 7 : 0 : 3 : 4
13 : 6 : 0 : 1 : 5
14 : 7 : 0 : 1 : 6
15 : 6 : 0 : 0 : 6
16 : 10 : 0 : 2 : 8
17 : 13 : 0 : 4 : 9
18 : 4 : 0 : 0 : 4
19 : 8 : 0 : 1 : 7
20 : 6 : 0 : 1 : 5
21 : 6 : 0 : 2 : 4
22 :14 : 0 : 4 : 10
23 : 14 : 0 : 3 : 11
24 : 3 : 0 : 0 : 3
25 : 11 : 0 : 1 : 10
26 : 9 : 0 : 4 : 5
27 : 7 : 1 : 3 : 3
28 :10 : 0 : 4 : 6
29 : 7 : ० : २ : 5
30 : 5 : 2 : 0 : 3
31 : 10 : 0 :5 : 5
32 : 10 : 0 : 1 : 9
33 : 5 : 0 : 1 : 4

इन वार्डों में आमने-सामने की टक्कर
शहर के वार्ड ने 2 में आमने-सामने की टक्कर है। यहां भाजपा की नयना सोनी का मुकाबला कांग्रेस की रश्मि वर्मा से है। वार्ड 8 में भाजपा की ऋचा तिवारी एवं कांग्रेस से नेहा श्रीवास्तव के बीच कांटे की टक्कर रहेगी।
इन वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला
शहर के वार्ड 3 में भाजपा की मोनिका चौकसे कांग्रेस की लीला सैनी एवं भाजपा से असंतुष्ट निर्दलीय उर्मिला पालीवाल के बीच, वार्ड 6 में भाजपा के राजेंद्र उपाध्याय का कांग्रेस के शेख पप्पू एवं निर्दलीय, वार्ड 24 में भाजपा की संध्या कुशराम और कांग्रेस की रीता तुमराम सहित निर्दलीय, वार्ड 27 में भाजपा की बिंदिया मांझी का कांग्रेस के नेमीचंद धुर्वे व निर्दलीय से, वार्ड 30 में भाजपा की निर्मला यादव का मुकाबला निर्दलीय रेखा यादव एवं आप प्रत्याशी शारदा सुनील यादव से होगा। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी कुंती मांझी फॉर्म निरस्त होने से मैदान से बाहर हो चुकी है।

वार्ड 23 में सबसे अधिक 11 प्रत्याशी
शहर के वार्ड नंबर 23 में सबसे अधिक 11 उम्मीदवार मैदान में है। इसमें भाजपा
के जनार्दन सिंह जेडी, कांग्रेस के अजय मीना सहित अन्य 9 निर्दलीय उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी तरह वार्ड 22 में भी कुल 10 प्रत्याशी हैं, जिसमें भाजपा से शर्मिला गौर, कांग्रेस से गायत्री मीना सहित निर्दलीय, वार्ड 25 में भी 10 प्रत्याशी जिसमें भाजपा से दुर्गेश चौधरी, कांग्रेस से डीसी बाइंया सहित निर्दलीय चुनाव लड़ रहे। बाकी अन्य वार्डों में कहीं 4, कहीं 5, 6, 7, 8, 9 तक प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे।

वार्ड 15 हाउसिंग बोर्ड में कांटे की टक्कर
शहर के वार्ड नंबर 15 हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में कांटे की टक्कर रहेगी। यहां भाजपा की निर्मला हंस राय का मुकाबला कांग्रेस की पूजा मुकेश राजपूत सहित भाजपा छोड़ निर्दलीय हुईं वंदना शर्मा, निर्दलीय पायल जयवर्धन भदौरिया, प्रीति पीतांबर जोशी, वंदना करोड़े के बीच टक्कर है। ये वार्ड भावी अध्यक्ष के लिए माना जा रहा है। सभी प्रत्याशियों की यहां रहवासियों में गहरी पैठ है। जीत का अंतर बहुत कम मतों से होगा।

नपा इटारसी के लिए 69 लोगों ने छोड़ा मैदान
फोटो – 230625, 26 नाम वापसी के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के लोग फार्म वापस लेते हुए।
इटारसी। नगर पालिका चुनाव के लिए बुधवार को अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस मिलाकर कुल 65 लोगों ने अपना फार्म वापस ले लिया। इससे पहले मंगलवार को 04 लोगों ने फार्म वापस लिया था। इसे मिलाकर कुल 69 नामांकन पत्र प्रत्याशियों ने वापस लिए। चुनाव रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि अकेले बुधवार को 65 प्रत्याशियों ने 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए हैं। नाम वापसी के बाद पांच बजे चुनाव चिन्ह आवंटन किए गए।

इन्होंने वापस लिए नामांकन पत्र
कांग्रेस बबीता अग्रवाल, ओम सेन, महेश आर्य, श्रद्धा कापरे, बीजेपी यज्ञदत्त गौर, बीजेपी कुलदीप रावत, कविता साह, अतुल शुक्ला, अनिल बस्तवार, रणजीत सिंह, समीना शाह, विधि पचौरी, राकेश बामने, प्रीति यादव, रामनरेश शर्मा, एकता अग्रवाल, जरीना बी, अनीता सोनकर, पुष्पा रैकवार, सौरव सिंह राजपूत, पलक रैकवार, रीना पटेल, साधना दुबे सहित अन्य प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं।

कांग्रेस भेजेगी बागियों की सूची
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने बताया कि आज सिर्फ 06 लोगों ने नाम वापस लिया। अब मैदान में सिर्फ 34 प्रत्याशी ही अधिकृत होंगे, जोकि पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगे। वही बागियों के नामों की सूची गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी। इन लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी। इटारसी नपा चुनाव के लिए कांग्रेस से नाम वापस लेने वालों में ममता किशोर मैना, कन्हैया गोस्वामी, पीयूष उपाध्याय, गायत्री मालवीय, राकेश वर्मा गुंटू और बबीता हरीश अग्रवाल शामिल है।

पुलिस कर्मचारियों को चुनावी प्रशिक्षण मिला
नर्मदापुरम. जिला पुलिस लाइन स्थित वेलफेयर सेंटर में बुधवार को एसडीओपी ने नर्मदापुरम अनुविभाग के दोनों थानों कोतवाली-देहात सहित जिला महिला थाना, अजाक थाना सहित लाइन के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित कोटवारों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया। सभी को निकाय-पंचायत चुनाव में निष्पक्ष ढंग से चुनावी कार्य करने को कहा गया है।

जिले के निकाय चुनाव की स्थिति
निकाय – वार्ड – नामांकन- निरस्त – नाम वापस- मैदानी प्रत्याशी
इटारसी : 34 : 195 : 3 : 69 : 123
नर्मदापुरम:33 : 257 : 8 : 71 : 178
पिपरिया :21 : 87 :2 : 17 : 68
बनखेड़ी :15 : 68 : 0 : 15 : 53
माखननगर:15 :78 :5 : 27 : 46
सिवनीमालवा:15: 111 :3 : 40 : 68
सोहागपुर :15: 69 : 0 : 17 : 52
………………………………………………………………………………..
योग : 148 : 865 :21 : 256 : 588
…………………………………………………………………………………
(जिले के नर्मदापुरम निकाय में सबसे अधिक 178, इटारसी में 123 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं)

नर्मदापुरम: आमने-सामने इनमें होगा मुकाबला
वार्ड – भाजपा – कांग्रेस
1. : शिल्पा गौर: दिलीप कहार
2. : नयना सोनी: रश्मि वर्मा
3. : मोनिका चौकसे: लीला सैनी
4. : राजकुमारी मेषकर: पूजा चुटीले
5. : उमा शिवहरे : दीपिका राठौर
6. : राजेंद्र उपाध्याय : शेख पप्पू
7. : अभय वर्मा : कीर्ति मिश्रा
8. : ऋचा तिवारी : नेहा श्रीवास्तव
9. : आरती बैस : माया रघुवंशी
10 : दौलत यादव : ऋषि त्रिपाठी माखन
11. : महेश बावरिया : जवाहर बावरिया
12 : पूजा मालवीय : पुष्पलता जायसवाल
13. : वर्षा भंडारी : माया अहिरवार
14. : प्रेमा पांडेय : रंजीता राजपूत
15. : निर्मला राय : पूजा राजपूत
16. : प्रकाश गौर : सौरभ परदेशी
17. : नीतू यादव : ज्योति पटेल
18. : शकुनतला तोमर : मीना वर्मा
19. : जीजीबाई आसरे : अनोखे राजोरिया
20. : संदीप ठाकुर गुड्डा: मोहन वैद्य
21. : महिमा गौर : स्वाती गौर
22. : शर्मिला गौर : गायत्री मीना
23. : जनार्दन सिंह जेडी: अजय मीना
24. : संध्या कुशराम : रीता तुमराम
25. : दुर्गेश चौधरी : डीसी बाइंया
26. : राहुल गौर : अजय सैनी
27 : बिंदिया मांझी : नेमीचंद धुर्वे
28. : कंचन चौकसे : माधवदास महंत
29. : विमला यादव : सुषमा खत्री
30. : निर्मला यादव : कुंती मांझी (फार्म निरस्त)
31. : नरेंद्र यादव : कमलकिशोर झांझोट
32 : परवीन बेग : ज्योति मालवीय
33. : वंदना चुटीले : रेखा खातरकर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो