होशंगाबादPublished: Jun 30, 2021 06:08:36 pm
Shailendra Sharma
बीमारी का बहाना बनाकर घर से जेवरात और नकदी लेकर भाग जाती थी लुटेरी दुल्हन..जबलपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार..
होशंगाबाद. शादी के बाद घर से जेवर और नकदी लेकर फरार होने वाली एक लुटेरी दुल्हन की एक शातिर गैंग का होशंगाबाद पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। लुटेरी दुल्हन सहित उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनमें एक युवती भी शामिल है। लुटेरी दुल्हन ने मई के महीने में पिपरिया के रहने वाले एक युवक को अपना शिकार बनाया था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस में दर्ज कराई थी और पुलिस तब से ही इस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी हुई थी। अब इसे जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है।