script

8 से 10 दिन लेट आएगा नर्मदापुरम में मानसून

locationनर्मदापुरमPublished: Jun 02, 2023 09:42:07 pm

Submitted by:

devendra awadhiya

नोतपा के आखिरी दिन देर शाम के बाद रात करीब 8 से 9 बजे के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई। तपन से लोगों को राहत मिल गई।

narmdapuram

8 से 10 दिन लेट आएगा नर्मदापुरम में मानसून,8 से 10 दिन लेट आएगा नर्मदापुरम में मानसून

नर्मदापुरम. संभाग में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून इस बार अपने तय समय 15 जून से करीब आठ से दस दिन लेट होने जा रहा है। क्योंकि 2 जून को केरल में नहीं सक्रिय हो पाया था। अभी दो चार दिन लगेंगे। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक नर्मदापुरम संभाग में मानसून थोड़ा लेट हो रहा है। मेन लाइन नही पहुंचा। अरबसागर के ऊपर दो-तीन दिन बाद लो प्रेशर एरिया बनेगा। उसके कारण स्थिति सॉफ्ट या लो होगा अभी ये स्पष्ट नहीं है। हवा दक्षिणी-पश्चिमी चलेंगी। रेंज में 96 से 100 प्रतिशत सामान्य मानसून होता है। संभाग में सामान्य या सामान्य से थोड़ा सा नीचे रह सकता है। हालांकि अरब सागर के ऊपर से नमी आनी शुरू हो गई है।….
फेल हुआ नोतपा, रहा हवा-पानी का दौर

-नोतपा के आखिरी दिन शुक्रवार की रात में हल्की बूंदाबांदी हुई, तपन से मिली राहतनर्मदापुरम. संभाग के जिलों में इस साल बहुत ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ यानी डब्ल्यूडी लगातार सक्रिय रहा। मार्च-अप्रेल के बाद से बीते मई माह में भी बहुत नीचे से जाता रहा। जबकि पिछले वर्षों में ये ऊपर से होकर गुजरा था। इस बार उल्टा हो गया। इस कारण आंधी-बारिश और कही-कहीं ओलवृष्टि का दौर भी जारी रहा। नोतपा में भी तापमान बढ़ नहीं पाया। नोतपा भी इस बार फेल हो गया। मार्च-अप्रेल में हर दूसरे, तीसरे-चौथे दिन बारिश होती रही। मई में भी विक्षोभ के सक्रिय बने रहने से आसमान बादल के छाए रहने के साथ हवा-बूंदाबांदी होती रही। नोतपा भी असर नहीं दिखा पाया। नोतपा के आखिरी दिन देर शाम के बाद रात करीब 8 से 9 बजे के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई। तपन से लोगों को राहत मिल गई। 2 जून को नर्मदापुरम का दिन का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री, पचमढ़ी का 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात के न्यूनतम तापमान को देखें तो यह क्रमश: 26.4 एवं 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। जबकि पंजाब एवं राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित चक्रवात का घेरा बना हुआ है। जिसका असर मप्र के साथ नर्मदापुरम संभाग में बने रहने की संभावनाएं हैं।
पांच वर्षों में उच्चतम नोतपा

वर्ष – दिनांक – अधिकतम तापमान2023 : 1 जून : 39.8

2022 : 1 जून : 43.12021 : 29 मई : 41.1

2020 : 27 मई : 43.82019 : 31 मई : 34.4
2018 : 26 मई : 45.0

ट्रेंडिंग वीडियो