किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है
मलेरिया प्लाज्मोडियम नामक परजीवी से संक्रमित माता एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है। मलेरिया एक प्रकार का बुखार है, जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। इसमें कंपकंपी के साथ 103 से 105 डिग्री बुखार होता है। कुछ घंटों के बाद पसीने के साथ बुखार उतर जाता है, लेकिन बुखार आते-जाते रहता है। फेल्सीफेरम मलेरिया (दिमागी बुखार) की अवस्था में तेज बुखार होता है। खून की कमी हो जाती है, बुखार विभाग पर छा जाता है, फेफड़े में सूजन आ जाती है। पीलिया एवं गुर्दे की खराबी फेल्सीपेरम मलेरिया की मुख्य पहचान है।
जिला मलेरिया अधिकारी अरुण श्रीवास्तव कहते हैं कि स्टाफ की कमी के बाद भी हमारी टीम ने अच्छा काम किया। नतीजा आकड़ों में देख लें। जिले से मलेरिया करीब खत्म होने को है। हमने सीएमएचओ के मार्दगर्शन में काम किया तो पूर्व से ही अच्छे परिणाम मिले।
ऐसे घटता गया मलेरिया
2015 | 2023 |
2016 | 1600 |
2017 | 1169 |
2018 | 1100 |
2019 | 487 |
2020 | 89 |
2021 | 17 |
2022 | 10 |