होशंगाबाद

आश्वासन के बाद नहीं सुधरी मार्गों की सूरत

आश्वासन के बाद नहीं सुधरी मार्गों की सूरत

होशंगाबादSep 04, 2018 / 11:31 am

pradeep sahu

आश्वासन के बाद नहीं सुधरी मार्गों की सूरत

बनखेड़ी. नगरपरिषद के दो प्रमुख मार्ग नयाखेड़ा रेलवे गेट से स्टेशन की ओर एवं पिपरिया मुख्य रोड तिराहे से मुख्य चौराहे की ओर के मार्ग आश्वासन के बाद भी नही सुधरे हैं। गड्ढों में तब्दील इस मार्ग रोजाना हजारों की संख्या में यहां से वाहनों का आवागमन होता है। बदहाल मार्ग को लेकर ३० जुलाई को युवा मित्र मण्डल पांडे परिवार ने धरना देकर आवागमन बंद कर दिया था। जानकारी के अनुसार इस मार्ग का कुछ हिस्सा पांडे परिवार की भूमि में आता है। नगरपरिषद प्रतिनिधि ने निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया लेकिन आज तक निर्माण संबंधी कोई कदम नहीं उठाया है। मात्र दो चार ट्रॉली बजरी डालकर दायित्व से इतिश्री कर ली गई। रोजाना मार्ग खराब होने दुर्घटनाएं हो रही है। दूसरा मार्ग पिपरिया से चौराहे की ओर है वह मार्ग भी सैकड़ों गड्ढ़ों में बदल गया है। नगर परिषद न और पीडब्लूडी विभाग इस मार्ग के सुधार के लिए कोई प्रयास करते नजर आते। नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद की अनदेखी के चलते परेशानी आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जन समस्या के निराकरण के लिए कोई खाली नहीं है। नगर परिषद और तहसील मुख्यालय के मार्गों की यह हालत है तो अन्य क्षेत्र और ग्रामों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। नगर में प्रवेश करते ही लोगों के शहर के बदहाल विकास के दर्शन होते हैं। नागरिकों में प्रशासन की अनदेखी के चलते आक्रोश व्याप्त है।
भाजपाईयों ने घर-घर जाकर बांटे जन आशीर्वाद यात्रा के आमंत्रण
सिवनीमालवा. भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर संपन्न हुई। बैठक में 6 सितम्बर को नगर में आने वाली मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के संदर्भ में मंडल के सभी पदाधिकारियों को अपनी अपनी जिम्मेदारियां सुनिश्चित की गई। बैठक के बाद भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने नगर के विभिन्न मार्गों पर जन आशीर्वाद यात्रा के पत्रक बाटकर सभी नगर के लोगों को यात्रा के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान संतोष पारीक,रघुवीर सिंह राजपूत, देवी दयाल यादव, राजेंद्र जैन,सुनील साध,सुधीर पटेल,अजीत सिंह मंडलोई,शिवराम मंडलोई,सूर्या पालीवाल,राजेंद्र रघुवंशी आदि शामिल थे।

Home / Hoshangabad / आश्वासन के बाद नहीं सुधरी मार्गों की सूरत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.