सबसे ऊंची चोटी पर गजब का नजारा, खतरा उठाकर देखने पहुंच रहे लोग
नर्मदापुरमPublished: Jan 01, 2023 10:40:46 am
सबसे ऊंची चोटी से देखा 2022 का आखिरी सूर्यास्त का नजारा


2022 का आखिरी सूर्यास्त का नजारा
नर्मदापुरम. नया साल 2023 आ गया है और इसके स्वागत में लोग जश्न मना रहे हैं. इसी के साथ साल 2022 का समापन भी हो चुका है। 2022 के अंतिम दिन का सूर्यास्त देखने के लिए कई लोग मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची चोटी पचमढ़ी में स्थित धूपगढ़ पर जा पहुंचे। धूपगढ़ की चोटी पर पहुंचना बहुत खतरनाक है पर यह अपने सनसेट के दुर्लभ नजारे के लिए ही जानी जाती है. इस दुर्लभ नजारे को निहारने साल के अंतिम दिन यहां सैकड़ों पर्यटक पहुंचे।