scriptकमाल की मैमोरी: डेढ़ साल के बच्चे ने 30 मिनट में 150 फोटो को पहचाना | Recognized 150 pictures in 30 minutes ayushman India Book of Records | Patrika News

कमाल की मैमोरी: डेढ़ साल के बच्चे ने 30 मिनट में 150 फोटो को पहचाना

locationनर्मदापुरमPublished: Sep 30, 2022 12:59:23 pm

Submitted by:

Manish Gite

India Book of Records- इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने बच्चों के लिए ऑनलाइन स्पर्धा आयोजित की, उपलब्धि पर प्रशस्ति पत्र और मेडल मिला…।

narmadapuram1.png

नर्मदापुरम. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (India Book of Records ) ने बच्चों के लिए ऑनलाइन स्पर्धा का आयोजन किया। इस स्पर्धा में बच्चों को 30 मिनट के भीतर ऑनलाइन चित्र देखकर पहचानना था। इनमें विभिन्न देश के झंडे, पक्षी और पशुओं के चित्र शामिल हैं।

इस स्पर्धा में शांति नगर निवासी आदित्य तोमर के डेढ़ वर्षीय आयुषमान सिंह तोमर ने 30 मिनट में 150 तरह के चित्र पहचाकर रिकॉर्ड बनाया हैं। इस उपलब्धि पर आयुषमान को एक प्रशस्ति पत्र और मेडल भी दिए गए हैं। साथ ही इस इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में उनका नाम भी दर्ज हो गया है।

 

6 माह की उम्र से सीखने लगा था आयुष्मान

आयुष्मान के पिता आदित्य ने बताया कि महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और दूसरे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को भी आयुष्मान झट से पहचान जाता है। आयुष्मान कि याददास्त इतनी तेज है कि वह फोटो देखकर एक बार में ही बता देते हैं कि यह कौन और क्या है।

मां प्रियंका तोमर ने बताया कि 6 महीने की उम्र से ही आयुष्मान ने बहुत कुछ समझना शुरू कर दिया था। छोटी उम्र से ही आयुषमान ने फल, पशु, पर्क्षी, इमारत सहित अन्य चीजों को पहचानना शुरू कर दिया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो