नर्मदापुरम

3 माह बाद आज से फिर शुरू हुई सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सफारी

1 अक्टूबर से पर्यटक और प्रकृति प्रेमी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का लुत्फ उठा सकेंगे।

नर्मदापुरमOct 01, 2022 / 09:18 am

Subodh Tripathi

3 माह बाद आज से फिर शुरू हुई सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सफारी

नर्मदापुरम. तीन महीने से पर्यटकों के लिए बंद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में आज से चहल-पहल बढ़ जाएगी। सरकार के आदेशानुसार 1 अक्टूबर से पर्यटक और प्रकृति प्रेमी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का लुत्फ उठा सकेंगे।


सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रदेश के बड़े टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में से एक है। यहां का वन क्षेत्र प्रकृति प्रेमियों की पहली पसंद है। प्राकृतिक सौंदर्य के साथ यहां कई प्रजाति के वन्यप्राणी निवास करते हैं। जिनके दीदार के लिए हर साल पर्यटक देश विदेश से आते हैं। पर्यटकों के लिए शनिवार से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व खुल जाएगा। पर्यटकों के ठहरने व उनके सफारी के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं।


रिजर्व में नजर आए दो सफेद बाइसन
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में बाइसन परिवार में दो सफेद बच्चों का जन्म हुआ है। करीब पांच हजार की संख्या वाले बाइसन परिवार में दोनों ही बच्चे अलग खासियत लिए हैं। हाल ही में नजर आए दोनों नन्हें गौर की खासियत यह है कि दोनों ही बच्चे पूरी तरह से सफेद रंग के हैं। जिसके कारण इन्हें दुर्लभ माना जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटक इस बार नये दुर्लभ मेहमानों का दीदार कर सकेंगे।


बारिश में बंद कर दिया जाता है क्षेत्र
मध्यप्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व बारिश के मौसम में तीन माह तक पर्यटन गतिविधियों के लिए बंद कर दिए जाते हैं। एक अक्टूबर से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व कोर एरिया के गेट खुल जाएंगे। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार महिला गाइड भी पर्यटकों को टाइगर रिजर्व घुमाएंगी।


सभी तैयारियां कर ली
&पर्यटकों के लिए शनिवार से एसटीआर के गेट खुलेंगे। पर्यटकों के स्वागत की सभी तैयारियां कर ली गई है। ऑनलाइन बुकिंग के जरिए पर्यटकों ने बुकिंग पहले से ही कर ली है।
-एल कृष्णमूर्ति, फील्ड डायरेक्टर एसटीआर

Home / Narmadapuram / 3 माह बाद आज से फिर शुरू हुई सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सफारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.