नर्मदापुरम. रामनवमी के अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने गुरुवार शाम 4 बजे सेठानी घाट से शोभायात्रा की शुरुआत की। लगभग दो किमी लंबी शोभायात्रा पर शहरवासियों ने 4 क्विंटल से ज्यादा फूल बरसाए। सराफा चौक, इंदिरा चौक, सतरास्ता, अमर चौक, जयस्तंभ सहित अन्य जगहों पर स्थानीय लोगों व व्यवसासियों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। वहीं 500 से ज्यादा ध्वजों से शोभायात्रा का पूरा मार्ग भगवामय हो गया। युवा जहां श्रीराम के जयकारे लगाकर अपना उत्साह दिखा रहे थे तो वहीं श्रीराम दरबार की झांकी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की झांकी भी सजाई गई थी। वहीं राम नवमी के अवसर पर देवी मंदिरों व पंडालों में सुबह से हवन पूजन के साथ कन्या भोज का आयोजन किया गया। भंडारों में प्रसाद चखा।