पंजाब की गोल्डी बरार गैंग से जुड़े तार, नर्मदापुरम में रुके थे गुर्गे, यहीं रची थी बैंक डकैती की साजिश
नर्मदापुरमPublished: Mar 19, 2023 11:16:51 pm
नर्मदापुरम. पंजाब की गोल्डी बरार गैंग के गुर्गों ने नर्मदापुरम में दो दिन रुककर गाडरवारा केपरी गोल्ड लोन कंपनी में डकैती की साजिश रची थी। पंजाब और दिल्ली के पांचों बदमाशों को लेकर गाड़वारा पुलिस रविवार को नर्मदापुरम आई। यहां आनंद नगर के सामने स्थित पलाश होटल में जाकर जांच की। इसी होटल में आरोपी रुके थे। गाडरवारा पुलिस के मुताबिक पांचों बदमाशों के तार गोल्डी गैंग से जुडे हैं। इसके पुलिस के पास साक्ष्य मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी किसी बड़ी बारदात को अंजाम देना चाहते थे, लेकिन वे सफल नहीं हो


नर्मदापुरम. पंजाब की गोल्डी बरार गैंग के गुर्गों ने नर्मदापुरम में दो दिन रुककर गाडरवारा केपरी गोल्ड लोन कंपनी में डकैती की साजिश रची थी। पंजाब और दिल्ली के पांचों बदमाशों को लेकर गाड़वारा पुलिस रविवार को नर्मदापुरम आई। यहां आनंद नगर के सामने स्थित पलाश होटल में जाकर जांच की। इसी होटल में आरोपी रुके थे। गाडरवारा पुलिस के मुताबिक पांचों बदमाशों के तार गोल्डी गैंग से जुडे हैं।
जानकारी के मुताबिक गाडरवारा पुलिस टीम रात लगभग आठ बजे आरोपी अभिषेक डागर, विक्रांत, रोहित, रामजीत, अर्जुन को लेकर पलाश होटल पहुंची। यहां पुलिस ने होटल रेस्टोरेंट के दस्तावेज देखे। इसके बाद टीम इन्हें लेकर रवाना हो गई। गाडरवारा पुलिस के मुताबिक आरोपी इसी होटल में रुके थे। यहां बैठकर उन्होंने डकैती की साजिश रची। इसके बाद सभी आरोपी पिपरिया के आशोका होटल में भी रुके थे। यहां से हरियाणा का अभिषेक 7 फरवरी को गाडरवारा गया। वहां उसने केपरी गोल्ड लोन कंपनी में जाकर लोन अधिकारी से लोन को लेकर चर्चा की। इसके बाद रैकी करते हुए वह वापस पिपरिया आ गया। इसके बाद आरोपियों ने सफेद रंग की कार से जाकर वारदात को अंजाम दिया था।