राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ानी होगी
नर्मदापुरमPublished: Jul 17, 2023 10:51:07 pm
नर्मदापुरम. राजनीति में तभी सुधार आएगा, जब नागरिक राजनीतिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भूमिका निभाएं। पत्रिका जनप्रहरी अभियान का ध्येय नागरिकों की भागीदारी से नेतृत्व का निर्माण करना है। इसी अभियान के तहत रविवार को नर्मदापुरम में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में समाजसेवी महिलाओं ने शिरकत की। महिलाओं ने वर्तमान राजनीति, महिलाओं की भूमिका और उसमें सुधार को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि देश के विकास और सशक्त सरकार बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। राजनीति में अभी महिलाओं का उतना प्रतिशत नही


नर्मदापुरम. राजनीति में तभी सुधार आएगा, जब नागरिक राजनीतिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भूमिका निभाएं। पत्रिका जनप्रहरी अभियान का ध्येय नागरिकों की भागीदारी से नेतृत्व का निर्माण करना है। इसी अभियान के तहत रविवार को नर्मदापुरम में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में समाजसेवी महिलाओं ने शिरकत की।
अंजना स्वर्णकार ने कहा कि शसक्त नारी सशक्त भारत की पहचान है। आज महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। समाज के साथ देश में अच्छी सरकार बनाने के लिए वे क्या सही है, क्या गलत इसका आकंलन कर सकती हैं। रिचा ठाकुर ने कहा कि अत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका उल्लेखनीय है। हमें चुनाव में अपना मत अवश्य देना चाहिए। इसके अलावा हर महिला को मतदान के प्रेरित करना चाहिए। रेखा रतनानी ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। लोकतांत्रिक देश में सभी को यह अधिकार मिला है। हमारा एक वोट देश को अच्छी सरकार देगा। प्रेरणा गार्गव ने कहा कि राजनीति में पढ़ी लिखी महिलाओं को आगे आना चाहिए। मतदाता जगरूक होगा तो ही सरकार में हमारा प्रतिनिधित्व करने वाले का सही चयन होगा। मतदान करो और दूसरों को प्रेरित करो। वर्षा जैन ने कहा कि हम मतदान करेंगे और दूसरों को मतदान कराने के लिए प्रयास करेंगे।