नरसिंहपुर

लॉक डाउन 4.0 में मिले 11 मरीज, सभी का चल रहा उपचार

जब प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी हुई तो चौथे लॉक डाउन पीरियड में पहला मरीज 23 मई को यहां पहला मरीज मिला।

नरसिंहपुरJun 01, 2020 / 08:15 pm

ajay khare

corona

नरसिंहपुर. जिले में 21 मार्च की आधी रात से लॉक डाउन किया गया था। पूरे देश में सबसे पहले नरसिंहपुर में लॉक डाउन किया गया था। तीसरे लॉक डाउन तक एक भी कोरोना पॉजीटिव नहीं मिला। जब प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी हुई तो चौथे लॉक डाउन पीरियड में पहला मरीज 23 मई को यहां पहला मरीज मिला। अभी तक मिले 11 मरीजों में से दो जिला अस्पताल में, एक जबलपुर में और अन्य कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। इन सभी का इलाज चल रहा है। लॉक डाउन 4.0 में मिले 11 मरीज, सभी का चल रहा उपचार.
—————-
लॉकडाउन 1.0
2१ मार्च से 14 अप्रैल तक 21 दिन।
पॉजीटिव केस ०
मौत. ०
रिकवर ०
सेम्पल-26
———————
लॉकडाउन 2.0
15 अप्रैल से 3 मई तक 19 दिन।
पॉजीटिव केस ०
मौत ०
रिकवर ०
सेम्पल.111
—————————-
लॉकडाउन 3.0
4 मई से 17 मई तक 14 दिन।
पॉजीटिव केस ०
मौत ०
रिकवर ०
सेम्पल-273
—————
लॉकडाउन 4. 0
18 मई से 31 मई तक 14 दिन।

पॉजीटिव केस ११
मौत. ०
रिकवर ०
सेम्पल-646

Home / Narsinghpur / लॉक डाउन 4.0 में मिले 11 मरीज, सभी का चल रहा उपचार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.