script24 वाहनों से वसूला 38 हजार राजस्व | 38 thousand revenues from 24 vehicles | Patrika News
नरसिंहपुर

24 वाहनों से वसूला 38 हजार राजस्व

नरसिंहपुर। गुरूवार को आरटीओ एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहनों की जांच का अभियान प्रारंभ किया है।

नरसिंहपुरJan 24, 2019 / 09:33 pm

ajay khare

RTO traffic joint action

RTO traffic joint action

नरसिंहपुर। गुरूवार को आरटीओ एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहनों की जांच का अभियान प्रारंभ किया है। जेल चौराहा पर वाहनों को रोक कर जांच की गई एवं कमिया पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया। इस दौरान 24 वाहनों से 38 हजार रूपए की राशि का राजस्व वसूला गया है।
आरटीओ जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग व कलेक्टर के निर्देश पर निरंतर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान वाहनों की नंबर प्लेट, अवैध रूप से लगाए गए हूटर एवं अन्य कमियोंं पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। जिले में अलग-अलग स्थानों पर निरंतर कार्रवाई की जाएगी।
लोकेश को सीए फाउंडेशन में ऑल इंडिया 50वीं रैंक पर
करेली। नगर के होनहार लोकेश साहनी ने सीए फाउंडेशन में ऑल इंडिया रैंक में 50 वां स्थान बनाकर नगर व जिले का गौरव बढ़ाया है। नाहटा प्रोफेशनल एकेडमी इंदौर में सीए का कोर्स कर रहे लोकेश ने कड़ी मेहनत कर प्रारंभ में ही अपनी प्रतिभा का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है और सीए फाऊंडेशन में ऑल इंडिया रैंक में उन्हें 50 वीं रैंक मिली है। उन्होंने 400 में से 320 अंक प्राप्त किए हैं। लोकेश प्रतिष्ठित नागरिक तिलक राज साहनी, पूनम साहनी के पुत्र हैं।

Home / Narsinghpur / 24 वाहनों से वसूला 38 हजार राजस्व

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो