scriptभोलेनाथ का जलाभिषेक करने भव्य कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब | A big crowd in the famous Kannvad journey to Jal Bhishnath | Patrika News

भोलेनाथ का जलाभिषेक करने भव्य कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

locationनरसिंहपुरPublished: Aug 22, 2018 06:38:30 pm

Submitted by:

ajay khare

सार्वजनिक कावड़ यात्रा समिति के तत्वधान में मां नर्मदा के पावन तट थरेरी से गाडरवारा डमरूघाटी के लिए कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया।

shiva

shiva

गाडरवारा। गत दिवस सार्वजनिक कावड़ यात्रा समिति के तत्वधान में मां नर्मदा के पावन तट थरेरी से गाडरवारा डमरूघाटी के लिए कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग सभी वर्ग के शिवभक्त भोले की भक्ति में डूबे नजर आए। सार्वजनिक कांवड़ यात्रा समिति के सदस्यों एवं समस्त कांवडिय़ों द्वारा सर्वप्रथम मां नर्मदा के तट पर नर्मदा की विधिवत पूजन अर्चना कर चुनरी भेंट कर मां नर्मदाजी की महाआरती की। तदोपरांत सभी कांवडिय़ों ने अपनी कावड़ में मां नर्मदा का पवित्र जल भर कर डमरूघाटी नर्मदेश्वर भगवान पर जलाभिषेक करने के लिए भव्य कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई। कांवड़ यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने पूरी श्रद्धा और भक्ति से जब भगवान भोलेनाथ के बोल बम के जयकारे लगाए तो इस गगनचुंबी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान भोलेनाथ ने भी रुक रुक कर अमृतमय बारिश कर भक्तों को भी आशीर्वाद प्रदान किया। शिवभक्त कांवडिय़ों ने डमरूघाटी शिवधाम पहुंचकर नर्मदेश्वर महादेव का पवित्र जल से जलाभिषेक एवं महाआरती कर भक्तों ने सभी के सुखी रहने व निरोग रहने एवं सभी पर कृपा की प्रार्थना की। तदोपरांत कावड़ यात्रा समिति द्वारा सभी कांवडिय़ों एवं शिव भक्तों को प्रसादी भंडारा ग्रहण कराया गया। भव्य कांवड़ यात्रा का ग्रामवासियों एवं शिव भक्तों ने माला पहनाकर एवं फलाहार, जलपान एवं चाय पिलाकर जगह.जगह स्वागत किया। भव्य कांवड़ यात्रा के सफलतम आयोजन पर सार्वजनिक कांवड़ यात्रा समिति के सभी सदस्यों ने सभी कांवडिय़ों, शिव भक्तों एवं परोक्ष अपरोक्ष सहयोग करने वाले सभी शिवभक्तों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। भव्य कांवड़ यात्रा का ग्रामवासियों एवं शिव भक्तों ने माला पहनाकर एवं फलाहार, जलपान एवं चाय पिलाकर जगह.जगह स्वागत किया। भव्य कांवड़ यात्रा के सफलतम आयोजन पर सार्वजनिक कांवड़ यात्रा समिति के सभी सदस्यों ने सभी कांवडिय़ों, शिव भक्तों एवं परोक्ष अपरोक्ष सहयोग करने वाले सभी शिवभक्तों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो