नरसिंहपुर

अधर्मी धर्मदेव उर्फ धर्मेंद्र दुबे पर दुराचार का मामला दर्ज

जेल में बंद अधर्मी धर्मदेव उर्फ धर्मेंद्र दुबे के खिलाफ पुलिस ने दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। करीब एक सप्ताह बाद दुराचार पीडि़तों के सामने आने पर पुलिस ने उनकी शिकायत पर धर्मदेव के खिलाफ सुआतला थाने में मामला दर्ज किया है

नरसिंहपुरAug 12, 2020 / 09:09 pm

ajay khare

girl was raped by taking Sanavad

नरसिंहपुर. जेल में बंद अधर्मी धर्मदेव उर्फ धर्मेंद्र दुबे के खिलाफ पुलिस ने दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। करीब एक सप्ताह बाद दुराचार पीडि़तों के सामने आने पर पुलिस ने उनकी शिकायत पर धर्मदेव के खिलाफ सुआतला थाने में मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि आरोपी धर्मदेव को पुलिस ने पिछले दिनों २ किलो गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था । कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। उस पर श्रद्धालुओं के यौन शोषण के आरोप थे। बुधवार को चार पीडि़तों ने उसके खिलाफ सुआतला थाने में मामला दर्ज कराया। गौरतलब है कि धर्मेंद्र दुबे तेंदूखेड़ा तहसील के अंतर्गत ग्राम नादिया बिलहरा में साकेत धाम में प्रति मंगलवार और शनिवार को दरबार लगाता था जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते थे। अंधविश्वास और धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर वह लंबे समय से लोगों को अपना शिकार बनाता आ रहा था। पुलिस ने चार पीडि़तों की शिकायत पर उसके खिलाफ ३७६,३५४ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
वर्जन
बुधवार को चार पीडि़तों ने सुआतला थाने में धर्मेंद्र दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर आरोपी के खिलाफ ३७६,३५४ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
अजय सिंह, एसपी

Home / Narsinghpur / अधर्मी धर्मदेव उर्फ धर्मेंद्र दुबे पर दुराचार का मामला दर्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.