जैविक खेती देखने पहुंचे कृषि मंत्री कमल पटेल बनाने लगे गुड़
प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल शनिवार शाम सालीचौका के समीपी ग्राम खमरिया हार पहुंचे । यहां जब वे कृषक मनोज रॉय के खेत पर जैविक पद्धति से खेती का अवलोकन कर रहे थे तो जैविक गन्ने से गुड़ बनाने की प्रक्रिया देखते समय उनका मन भी गुड़ बनाने का हो आया और वे गुड़ बनाने लगे।

नरसिंहपुर/ सालीचौका. प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल शनिवार शाम सालीचौका के समीपी ग्राम खमरिया हार पहुंचे । यहां जब वे कृषक मनोज रॉय के खेत पर जैविक पद्धति से खेती का अवलोकन कर रहे थे तो जैविक गन्ने से गुड़ बनाने की प्रक्रिया देखते समय उनका मन भी गुड़ बनाने का हो आया और वे गुड़ बनाने लगे। कृषि मंत्री को गुड़ बनाते हुए देख कर किसानों का मन खुशी से भर गया। मंत्री पटेल किसान मनोज रॉय के खेतों की मेढ़ पर चले और जैविक खेती की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने फूल मालाओं से कृषक मनोज राय का स्वागत भी किया। गौरतलब है कि किसान मनोज रॉय के पास 30 एकड़ जमीन है और वह करीब 5 साल से पूरी तरह से प्राकृतिक जैविक खेती कर रहे हैं। मनोज रॉय द्वारा जैविक गेंहू, गन्ना, चना के साथ साथ जैविक साग सब्जियों की खेती की जा रही है। वे जैविक गुड़ की बड़े शहरों में सप्लाई करते हैं। मंत्री कमल पटेल ने जैविक खेती की सराहना करते हुए हुए अधिक से अधिक किसानों को इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
अब पाइए अपने शहर ( Narsinghpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज