scriptनिर्देश और नोटिस से नहीं हुआ सुधार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की सेवा समाप्त | Anganwadi worker and assistant service ended | Patrika News

निर्देश और नोटिस से नहीं हुआ सुधार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की सेवा समाप्त

locationनरसिंहपुरPublished: Jan 24, 2019 09:11:34 pm

Submitted by:

shivpratap singh

समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी करेली ने सेवायें तत्काल प्रभाव से की समाप्त

आंगनबाड़ी

आंगनबाड़ी

नरसिंहपुर. समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी करेली ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनोरमा कौरव और सहायिका आशा राजपूत की सेवायें तत्काल प्रभाव से की समाप्त। लगातार मौखिक निर्देशों व नोटिस जारी करने के बावजूद भी इनकी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आया था। उल्लेखनीय है कि 5 जनवरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया था। उस दौरान केवल दो बच्चे उपस्थित मिले थे। इसके पूर्व 6 जुलाई 2018 को परियोजना अधिकारी करेली द्वारा निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी केन्द्र बंद पाया गया था। गत माह 19 दिसम्बर 2018 को सेक्टर पर्यवेक्षक सुषमा वर्मा द्वारा निरीक्षण के दौरान भी दोपहर के समय आंगनबाड़ी केन्द्र बंद पाया गया था।
——————————————-
चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
नरसिंहपुर. कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत कृषि कार्य करते समय मृत्यु हो जाने के एक प्रकरण में मृतक के निकटतम वारिसों को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रकरण के अनुसारगाडरवारा तहसील के ग्राम पटना (घघरोला) के आशीष आत्मज वंशीलाल विश्वकर्मा की मृत्यु कृषि कार्य करते समय बिजली करंट लगने से 15 अक्टूबर 2018 को हो गई थी। मृतक के निकटतम वारिस दुर्गाबाईए आदर्श और पूर्वी को चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो