scriptभाजपा ने सेवा व समर्पण और कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया मोदी का जन्म दिन | BJP celebrated Modi's birthday as service and dedication and Congress | Patrika News

भाजपा ने सेवा व समर्पण और कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया मोदी का जन्म दिन

locationनरसिंहपुरPublished: Sep 17, 2021 10:06:49 pm

Submitted by:

ajay khare

जिले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्म दिवस भारतीय जनता पार्टी ने सेवा व समर्पण अभियान के रूप में मनाया तो दूसरी ओर कांग्रेस ने मोदी का जन्म दिवस राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया।

1801nsp1.jpg

plantation

नरसिंहपुर. जिले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्म दिवस भारतीय जनता पार्टी ने सेवा व समर्पण अभियान के रूप में मनाया तो दूसरी ओर कांग्रेस ने मोदी का जन्म दिवस राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। भाजपा ने सेवा व समर्पण अभियान के तहत यहां के यशोदा गार्डन में 71 पौधोंं का रोपण किया गया । कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अनंत दुबे दुबे, कमल सिंह जाट, भगवानदास राय , अजय प्रताप पटेल, अमितेंद्र नारोलिया, उजाला नारोलिया,रमाकान्त , विनीत नेमा, भारती जाट एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने सांकेतिक फांसी लगा कर जताया विरोध
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर जिला युवा कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस विधानसभा नरसिंहपुर द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप मनाया गया। जिसमें शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए नारेबाजी कर युवाओं द्वारा सांकेतिक फांसी लगा कर विरोध दर्ज किया गया। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी, पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष लाखन सिंह पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व करेली नगरपालिका अध्यक्ष राजेन्द्र रघुवंशी, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अब्दुल हकीम खान, डॉ. संजीव चांदोरकर, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो