scriptMother Teresa : नहीं होने देंगे बाल विवाह | Child marriage will not | Patrika News

Mother Teresa : नहीं होने देंगे बाल विवाह

locationनरसिंहपुरPublished: Aug 28, 2016 12:06:00 am

Submitted by:

sanjay tiwari

मदर टेरेसा का स्मरण कर ली शपथ,  त्याग और सेवा भावना से छात्राओं को अवगत कराया

mother teresa

mother teresa

नरसिंहपुर शनिवार को एमएलबी स्कूल की छात्राओं ने जहां संत मदर टेरेसा को याद किया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने बाल विवाह न करने और न ही होने देने की शपथ ली। यहां आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सर्वप्रथम संत मदर टेरेसा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

इसके उपरांत लाडो अभियान की ब्रांड एम्बेसडर मेमूना खान ने सभी छात्राओं को शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने संत मदर टेरेसा के त्याग और सेवा भावना से छात्राओं को अवगत कराया। वक्ताओं ने कहा कि संत मदर टेरेसा ने अपना सारा जीवन पीडि़त मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने दीन दुखियों की सेवा एक मां की तरह की। इस दौरान उपसंचालक सामाजिक न्याय महेन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो