scriptकलेक्टर और एसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण | Collector and SP observed the Strong Room | Patrika News
नरसिंहपुर

कलेक्टर और एसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने मंडी पहुंचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

नरसिंहपुरApr 17, 2019 / 09:01 pm

ajay khare

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने मंडी पहुंचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने मंडी पहुंचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

नरसिंहपुर। लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी परिसर में ईवीएम, वीवीपेट मशीन का स्ट्रांग रूम बनाया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने मंडी पहुंचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। मंडी परिसर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 118. गोटेगांव, 119. नरसिंहपुर 120. तेंदूखेड़ा और 121. गाडरवारा के लिए अलग. अलग स्ट्रांग रूम बनाये गये हैं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षाए सीसीटीवीए लाइटए ईवीएम वीवीपेट मशीन के रखरखाव और मॉनीटरिंग की व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने निर्वाचन आयोग की चैक लिस्ट के अनुसार निर्धारित बिंदुओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने बेरिकेडिंग कराने, जाली लगवाने, राजनैतिक दलों अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के रूकने आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम की सभी व्यवस्थायें पुख्ता रहना चाहिये। कलेक्टर ने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं होनी चाहिये।
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि सीसीटीवी कैमरे स्ट्रांग रूम के शटर के सामने दीवार पर लगाये जायें ताकि शटर खुलने पर अंदर का दृश्य स्पष्ट रूप से दिखे। सीसीटीवी के अतिरिक्त मॉनीटर लगाने की व्यवस्था की जाए जहां से सुरक्षा कर्मियों के अतिरिक्त अन्य व्यक्ति भी देख सकें। यह कार्य ईवीएम कंट्रोल रूम में किया जा सकता है। प्रवेश स्थान पर एक रजिस्टर रखा जाए जिसमें प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की हाजिरी ली जाए। प्रवेश स्थान से अंदर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मोबाइल जमा करने की समुचित व्यवस्था हो। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग अलग प्रवेश द्वार बनाये जाएं।
कलेक्टर ने मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी की व्यवस्था का जायजा लिया तथा बनाये जाने वाले काउंटरों वाहनों की पार्किंग आदि की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि संबंधित अमले को मौके पर ही इसकी ट्रेनिंग दी जाए।
पुलिस अधीक्षक सिंह ने स्ट्रांग रूम परिसर में सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये।
इस मौके पर अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी, एसडीएम महेश कुमार बमनहा, डिप्टी कलेक्टर डीएस तोमर, जिला परिवहन अधिकारी जितेन्द्र शर्मा, एसके मालवीय, प्रभात कनौजे, राघव रूसिया और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो