scriptगणतंत्र दिवस की फायनल रिहर्सल का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण | Collector and Superintendent of Police inspected the final rehearsal o | Patrika News

गणतंत्र दिवस की फायनल रिहर्सल का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

locationनरसिंहपुरPublished: Jan 24, 2022 09:33:48 pm

Submitted by:

ajay khare

10 बजे झांकियों का चल प्रदर्शन किया जायेगा और 10.30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण के पश्चात 11 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

2501nsp3.jpg

reharsal

नरसिंहपुर. जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस पर स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समारोह की फायनल रिहर्सल का कलेक्टर रोहित सिंह और पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने सोमवार को अवलोकन किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर, एसडीएम राजेश शाह और गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटे सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
गणतंत्र दिवस पर जिले में मुख्य समारोह में प्रदेश के वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ध्वजारोहण करेंगे। जिला मुख्यालय पर नरसिंहपुर के स्टेडियम ग्राउन्ड पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री डॉ. शाह सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
गणतंत्र दिवस के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि द्वारा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात राष्ट्र धुन एवं सलामी, गुब्बारे छोड़े जायेंगे। प्रात: 9.05 बजे परेड कमांडर द्वारा परेड निरीक्षण हेतु अनुरोध व प्रात: 9.07 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण होगा। प्रात:9.15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। 9.30 बजे जयघोष एवं हष फायर के बाद 9.36 बजे परेड द्वारा मार्च- पास्ट किया जायेगा। 9.45 बजे मुख्य अतिथि परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त करेंगे। 9.50 बजे मध्यप्रदेश गान होगा। इसके बाद 10 बजे झांकियों का चल प्रदर्शन किया जायेगा और 10.30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण के पश्चात 11 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
9.45 बजे मुख्य अतिथि परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त करेंगे। 9.50 बजे मध्यप्रदेश गान होगा। इसके बाद 10 बजे झांकियों का चल प्रदर्शन किया जायेगा और 10.30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण के पश्चात 11 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो