scriptकलेक्टर ने उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद | Collector interacted with students in excellent school | Patrika News

कलेक्टर ने उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद

locationनरसिंहपुरPublished: Oct 22, 2021 09:47:40 pm

Submitted by:

ajay khare

कलेक्टर रोहित सिंह ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करेली का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थायें देंखी। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया।

2301nsp11.jpg

ias rohit singh

नरसिंहपुर. कलेक्टर रोहित सिंह ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करेली का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थायें देंखी। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने स्कूल में साफ. सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने खेल मैदान की घास को साफ कराकर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिये। उन्होंने स्कूल की भौतिकी एवं रसायन विषय की प्रयोग शाला का अवलोकन किया। उन्होंने प्रयोग शाला को व्यवस्थित कराने और साफ. सफाई रखने के निर्देश दिये। शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। कलेक्टर ने पुराने स्कूल भवन को डिस्मेंटल कराने के निर्देश दिये।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
नरसिंहपुर. कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करेली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, जनरल वार्ड एवं एनआरसी की व्यवस्थायें देंखी और मरीजों से बातचीत की। सिंह ने मरीजों से भोजन एवं दवाईयां मिलने और शासन की योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने एनआरसी की व्यवस्थाओं पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने एनआरसी के प्रभारी को नोटिस देने के निर्देश सीएमएचओ को दिये। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल परिसर में वाहन खड़े नहीं होना चाहिये। यदि वाहन खड़े होते हैं, तो उन पर जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने अस्पताल के पीछे वाले गेट के समीप लगे विद्युत पोल को शिफ्ट कराने के निर्देश विद्युत वितरण कम्पनी के एसई को दिये। कलेक्टर ने रोगी कल्याण समिति से संबंधित आय व्यय एवं कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने यहां ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित कराने के निर्देश सीएमएचओ को दिये। उन्होंने अस्पताल में संचालित निशुल्क कैंटीन में अपनी सेवायें देने वाले संचालक राजेश वर्मा की सराहना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो