नरसिंहपुर

शिक्षा विभाग में चल रही गतिविधियों को किया जाए नियंत्रित

नरसिंहपुर। शिक्षा विभाग में चल रही गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए मप्र शिक्षक कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री व आयुक्त के नाम ज्ञापन नवागत कलेक्टर दीपक सक्सैना को सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख है कि शिक्षा विभाग में 10 से 15 साल से एक ही स्थान पर जमे अधिकारी अहंकार लेकर कार्य कर रहे हैं।

नरसिंहपुरDec 26, 2018 / 09:16 pm

ajay khare

MP Teacher Congress handed over memorandum to Collector


नरसिंहपुर। शिक्षा विभाग में चल रही गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए मप्र शिक्षक कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री व आयुक्त के नाम ज्ञापन नवागत कलेक्टर दीपक सक्सैना को सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख है कि शिक्षा विभाग में 10 से 15 साल से एक ही स्थान पर जमे अधिकारी अहंकार लेकर कार्य कर रहे हैं। साथ ही मप्र में सर्व शिक्षा अभियान में किए गए घोटाले की जांच का सूत्रपात भी नरसिंहपुर जिले से किया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि विभाग मेें स्थिति यह है कि कर्मचारी पदस्थ संस्थान में हस्ताक्षर कर अन्य संस्था में उपस्थित दे रहे हैं। कर्मचारियों के कार्य विभाग की व्यवस्था भी उपयुक्त नहीं है। जिले में शिक्षा विभाग को व्यवस्थित करने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग संगठन के अध्यक्ष डाक्टर मयंक तिवारी, लोचन सिलावट, रूपेश कौरव, अब्दुल मुकीद, संजय दाहिया सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने की है।
केसरिया हिन्दुस्तान निमार्ण संघ की हुई बैठक
नरसिंहपुर । केसरिया हिन्दुस्थान निर्माण संगठन की बैठक माँ नर्मदा के तट ग्राम महादेव पिपरिया में हुई । बैठक में शामिल ग्राम के लोग साथ ही साथ समस्त केसरिया परिवार के सभी पदाधिकारीयों ने किया हिन्दुत्व को बढाने का संकल्प लिया। ***** बोर्ड बनाने की चर्चा, गौ माता की रक्षा, ***** जागृति फैलाने की चर्चा भी बैठक में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर ठाकुर, राजकुमार मेहरा, देवेन्द्र नेमा मौजूद रहे। इस दौरान अरुण नेमा को जिला संगठन मंत्री, वीरेंद्र पटेल को जिला महामंत्री, राजेन्द्र मेहरा को पूर्व मंडल अध्यक्ष, रामसिंघ नोरिया को जिला अध्यक्ष बर्मन समाज, बृजेश लोधी को पश्चिम मण्डल अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने संगठन की सदस्यता ली।

कलेक्टर ने यात्रियों की सुविधाओं व स्वच्छता पर दिया जोर
नरसिंहपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने नवीन बस स्टेंड परिसर का बुधवार को मुआयना किया। उन्होंने बस स्टेंड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि बस स्टेंड परिसर की साफ. सफाई पर विशेष ध्यान दिया जावे। बसों को निर्धारित प्लेटफार्म के समीप व्यवस्थित तरीके से खड़े करने के प्रबंध किये जाए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थायें इस तरह से की जायें कि यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हो। कलेक्टर ने बस स्टेंड परिसर पर बनाये गये महिला व पुरूष रैन बसेरा, सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानागार आदि का अवलोकन किया। उन्होंने पीने के पानी की समुचित व्यवस्था बनाये रखने की बात कही। उन्होंने बस स्टेंड परिसर से पानी की समुचित निकासी के लिए पाईप लगवाने के निर्देश दिये।

Home / Narsinghpur / शिक्षा विभाग में चल रही गतिविधियों को किया जाए नियंत्रित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.