जिले में 325 केंद्र बनाएं गए, साढ़े सात लाख डोज लगाने का लक्ष्य
नरसिंहपुर
Published: July 31, 2022 11:53:29 pm
नरसिंहपुर. गंभीर और संक्रामक महामारी कोविड के भयावह दौर से गुजरने के बाद भी लोगों में बूस्टर डोज के प्रति बेफिक्री का माहौल खत्म नहीं हो रहा है। इसके चलते कोविड से सुरक्षा देने जिले में चल रहे वैक्सीनेशन महाअभियान के दो दिनों में महज 81 हजार 242 लोगों को ही बूस्टर डोज दिया जा सका है। इधर इस महाभियान के तहत जिले के 325 केंद्रो पर करीब साढ़े सात लाख बूस्टर डोज लगाने प्रशासन ने लक्ष्य बनाया है। इसकी पूर्ति के लिए 800 अधिकारी कर्मचारियों की टीम भी तैनात की गई है।
गौरतलब है कि जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के करीब 7 लाख 62 हजार लोगों को सतर्कता डोज के लिए विभाग ने पात्र माना हैं। जिन्हें जल्द से जल्द सतर्कता डोज लगाने प्रदेश शासन के निर्देश पर जिले में महाअभियान की शुरूआत भी हो चुकी है। इसके तहत विगत 27 जुलाई को करीब 66 हजार हितग्राहियों को वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाया गया था। वहीं पिछले चार दिनों में 31 जुलाई तक यह आंकड़ा महज 81242 पहुंच सका है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में कोविशील्ड व कोवैक्सीन की करीब 80 हजार डोज उपलब्ध होने का स्वास्थ्य विभाग का दावा है।
प्रिकॉशन डोज 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पात्र नागरिकों को नि:शुल्क लगाया जाएगा। जिनको कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज लग जाने के पश्चात 6 माह हो चुके हैं। उन्हें बूस्टर डोज के रूप में सतर्कता डोज लगाया जाएगा। महाअभियान के अंतर्गत प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए निजी एवं शासकीय कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, स्कूल एवं कॉलेजों में विशेष शिविर लगाएं जाएंगे। सीएमएचओ ने पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि वे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए टीकाकरण केंद्रो में जाकर कोविड 19 की प्रिकॉशन डोज अवश्य लगवाएं।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय जैन ने बताया कि अभी तक 81,242 बूस्टर डोज लगाए जा चुके हैं। इसमें गति लाने के लिए आगामी दिनों में महाभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के साथ सभी पात्र हितग्राहियों को बूस्टर डोज दिया जाना है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें