नरसिंहपुर

Dengue : डेंगू पॉजीटिव मिली महिला, लोगों में हडक़ंप

बरेली बरहटा गांव में दहशत: स्वास्थ्य विभाग करा रहा सर्वे, लिए जा रहे सेंपल

नरसिंहपुरSep 25, 2019 / 11:13 pm

narendra shrivastava

Dengue, Women, Positive, Health Department, Survey, Rain, Water

गाडरवारा। इस साल अधिक बरसात के चलते जगह जगह डबरों में पानी भरा देखा जा सकता है। साथ ही कचरे गंदगी के चलते कई प्रकार की बीमारियों से घरों घर लोग बीमार पड़े हैं। इनमें से कुछ मरीजों को खतरनाक रोगों के मरीज पाए जाने से दहशत का माहौल बन जाता है। इसी प्रकार समीपी बरहटा (बरेली) गांव में एक महिला डेंगू की मरीज पाए जाने से गांव में दहशत बनी है। जानकारी के अनुसार गत दिनों ग्राम की एक 40 वर्षीय महिला को लगातार बुखार बने रहने से भोपाल क़ी एम्स हास्पिटल में इलाज कराने ले जाया गया। जहां 18 सितंबर क ी रिपोर्ट में महिला डेंगू पाजीटिव पाई गई। इसके उपरांत महिला का भोपाल में करीब सात दिन उपचार करा कर उसे गांव लाया गया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आता दिखा। स्थानीय स्वास्थ्य अमले के विभागीय अधिकारी गांव पहुंचे, वहीं आशा कार्यकर्ता घर घर सर्वे करने में जुटी हैं। गांव से सेंपल लिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने गांव में फैली गंदगी से बीमारी फैलने के आरोप लगाए हैं।

स्वच्छता रैलियों तक सीमित स्कूली बच्चे
विकासखंड सांईखेड़ा के बरहटा ग्राम के स्कूल के आसपास फ ैली गंदगी से छात्रों को खतरा बना हुआ है। साथ ही लोगों का कहना है कि आए दिन शिक्षा विभाग एवं प्रशासन द्वारा स्कूली बच्चों का उपयोग स्वच्छता रैली निकालने में किया जाता है। वहीं नौनिहालों के शिक्षा के मंदिर में कचरे गंदगी के यह हाल हैं तो गांव के हाल कितने बदतर होंगे। लोगों के अनुसार इसके बाद भी प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा।

समय रहते नहीं होता दवा छिडक़ाव
वैसे भी इस बार जुलाई से लेकर सितंबर तक लगभग रोजाना बरसात होने से घरों घर लोग बीमार पड़े हैं। लेकिन नगरीय निकायों से लेकर पंचायतों तक फागिंग मशीन का धुंआ, कीट नाशकों का छिडक़ाव एवंं विशेष सफाई अभियान करीब करीब नदारद दिख रहे हैं। जिसकी परिणति कई प्रकार की बीमारियों के रूप में दिख रही है। बहरहाल बरहटा के लोगों ने पूरे गांव में उचित सफाई एवं दवाओं के छिडक़ाव की मांग की है।

मैं मंगलवार को ही बरहटा गांव गया था, यहां की एक महिला को भोपाल एम्स में डेंगू पीडि़त पाया गया था। गांव में कई जगह पानी भरा देखा गया। स्वास्थ्य विभाग की पूरी नजर गांव पर है, सर्वे जारी है सेंपल लिए गए हैं।
डॉ. केएस राजपूत, बीएमओ सांईखेड़ा

Home / Narsinghpur / Dengue : डेंगू पॉजीटिव मिली महिला, लोगों में हडक़ंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.