scriptElection- 2019 : मोदी मैजिक, नरसिंहपुर में भी ‘उदय’! | Election-2019: Modi magic, 'Uday' in Narsinghpur too | Patrika News

Election- 2019 : मोदी मैजिक, नरसिंहपुर में भी ‘उदय’!

locationनरसिंहपुरPublished: May 23, 2019 02:37:22 pm

Submitted by:

Sanjay Tiwari

राव उदय प्रताप सिंह को 66 हजार और फग्गन सिंह कुलस्ते को 20 हजार मतों से बढ़त

Election-2019: Modi magic, 'Uday' in Narsinghpur too

Election-2019: Modi magic, ‘Uday’ in Narsinghpur too

नरसिंहपुर। होशगाबाद व मंडला संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशियों से आगे चल रहे हैं। दोनों ही स्थानों पर इन प्रत्याशियों की बढ़त से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है, हालाकि दोपहर 12 बजे तक 6 राउंड में हुई मतगणना के परिणाम ही सामने आए हैं। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राव उदयप्रताप ङ्क्षसह व कांग्रेस से शैलेन्द्र दीवान मैदान में है तो मंडला लोकसभा में भाजपा से फग्गन ङ्क्षसह कुलस्ते व कांग्रेस के कमलङ्क्षसह मरावी के बीच कड़ी टक्कर है। दोपहर 12 बजे तक होशंगाबाद लोकसभा सीट में भाजपा के राव उदयप्रताप सिंह अपने प्रतिद्वंदी से करीब 66 हजार मतों से आगे चलते रहे तो वहीं मंडला लोकसभा सीट में भाजपा के फग्गन ङ्क्षसह कुलस्ते 20 हजार 262 मतों से आगे रहे।
जानकारी के अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत मंडला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिले के एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गोटेगांव और होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिले के तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा व गाडरवारा के कुल 1012 मतदान केंद्रों पर डाले गए वोटों की गणना सुबह 8 बजे से कृषि उपज मण्डी समिति के परिसर में शुरू हुई। मतगणना के कार्य में जिन अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे मतगणना स्थल कृषि उपज मंडी परिसर में पहुंचने लगे थे। इस दौरान कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी गुरकरण ङ्क्षसह सहित आला-अधिकारी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। बड़ी संख्या में पुलिसबल यहां सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहा। मतगणना और उससे जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए रिजर्व सहित करीब 1350 अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें लगभग 450 सुरक्षा कर्मी तैनात है। मतगणना परिसर को निरंतर साफ. सुथरा बनाये रखने के लिए 150 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।


प्रत्येक विधानसभा के लिए लगे हैं 14 मतगणना टेबिल
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 मतगणना टेबिल लगाई गई हैं। विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव के 267 मतदान केन्द्रों की मतगणना के लिए 19 पूर्ण गणना चक्र और शेष एक मतदान केन्द्र के लिए गणना होगी। विधानसभा क्षेत्र नरसिंहपुर के 282 मतदान केन्द्रों की मतगणना के लिए 20 पूर्ण गणना चक्र और शेष दो मतदान केन्द्र के लिए गणना होगी। विधानसभा क्षेत्र तेंदूखेड़ा के 225 मतदान केन्द्रों की मतगणना के लिए 16 पूर्ण गणना चक्र और शेष एक मतदान केन्द्र के लिए गणना होगी। विधानसभा क्षेत्र गाडरवारा के 238 मतदान केन्द्रों की मतगणना के लिए 17 पूर्ण गणना चक्र होंगे। प्रत्येक मतगणना टेबिल पर एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक एवं एक माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है।
तिराहे पर रोका वाहन, नहीं दिया प्रवेश
मतगणना के मद्देनजर मंडी तिराहे से ही वाहनों को रोका जा रहा है। यहां से अंदर केवल पासधारी वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। मंडी तिराहा से सूरजगांव जाने वाले वाहन नहर के रास्ते से होकर गुजर रहे हैं। यातायात व्यवस्था के मद्देनजर यहां पुलिस मोबाइल वेन सहित करीब 80 अधिकारी व जवान तैनात हैं।


समर्थकों के साथ पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी
कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह दीवान मतगणना शुरू होने के बाद यहां अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने मतगणना का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं से चर्चा करते रहे। भाजपा प्रत्याशी राव उदयप्रताप ङ्क्षसह यहां नहीं आए। बताया गया है कि वे होशंगाबाद में हो रही मतगणना में मौजूद हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो